दून यूनिवर्सिटी के गेट पर खुलेआम पिस्टल लेकर गुंडागर्दी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा…

अवैध पिस्टल मैगजीन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त सलाखों के पीछे

दून यूनिवर्सिटी रोड पर झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस, पिस्टल छोडकर भाग गया था अभियुक्त.

देहरादून: दून यूनिवर्सिटी के समीप पिस्तौल लहराते हुए दबंगई करने वाले युवक को पुलिस ने समय रहते दबोचा है. गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष थापा पुत्र हरी थापा निवासी शांति विहार,कारगी चौक के कब्जे से घटना में इस्तेमाल होने वाली अवैध पिस्तौल मय मैगजीन बरामद की गई है.. नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज कर,बरामद पिस्टल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है.  

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश प्रकरण में SSP देहरादून का सख़्त एक्शन जारी… ऋषिकेश में अवैध शराब तस्करी रोकने में नाकाम देहात SOG भंग...ऋषिकेश कोतवाली से दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को ट्रांसफर करने की तैयारी...

थाना नेहरू कालोनी पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2024 को चौकी बाईपास पर सूचना प्राप्त हुई की कुछ लड़के दून यूनिवर्सिटी रोड पर लड़ाई कर रहे हैं,साथ ही जानकारी मिली कि संभवत उनके पास अवैध असलहे भी हैं.सूचना पर चौकी प्रभारी बाईपास थाना मोबाइल फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे, तो यूनिवर्सिटी गेट के गार्ड द्वारा बताया गया कि कुछ लड़के यहाँ पर आपस मे झगड़ रहे थे.झग़डे के दौरान उनमें से एक युवक अपना बचाव करते हुए युनिवर्सिटी के गेट के पास आ गया. जिसे युनिवर्सिटी के गार्ड द्वारा पकडा गया तो उसके पास रखा अवैध पिस्टल वहां गिर गया. इस दौरान मौका पाकर वह युवक अपना हाथ छुडाकर अवैध पिस्टल को वहीं छोड़कर वहां से भाग गया..ऐसे में पुलिस द्वारा  आस-पास के लोगों से युवक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने के दौरान पता चला कि उक्त युवक का नाम हर्ष थापा है, जो कारगी चौक के आसपास कहीं रहता है.इसके बाद पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त हर्ष थापा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया..साथ ही अभियुक्त के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया. बरामद पिस्टल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है.  

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 08 दिसम्बर 2023 को FRI में आयोजित "उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट- 2023" के दृष्टिगत विक्रम/रिक्शा जैसे वाहनों के लिए यातायात डायवर्ट प्लान ये रहेगा..

बरामदगी

01 अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन 

 गिरफ्तार अभियुक्त

(1) हर्ष थापा पुत्र हरि थापा निवासी शांति विहार कारगी चौक थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 18 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  नालायकों के हाथों में सौंप दिया उत्तराखंड।फिर अपने बयान से चर्चाओं में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत। देखिए वीडियो...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें