बारिश का कहर..प्रेमनगर टोंस नदी में नेशनल हाइवे का पुल टूटा.. यातायात पूर्ण रूप से बाधित..सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात..

पौंटा साहिब/विकास नगर से आने वाला ट्रैफिक शिमला बाईपास डायवर्ट..देहरादून से जाने वाला ट्रैफिक भी डाइवर्ट..

प्रेमनगर उत्तरांचल कॉलेज के पास हाइवे पर बना पुल एक किनारे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त.टोंस नदी के जलस्तर बढ़ने से हुआ नुकसान..

देहरादून: उत्तराखंड में न थमने वाली बारिश का कहर लगातार जारी है.पहाड़ों में बादल फटने के प्रकोप से लेकर मैदानी इलाकों नदियों में जलस्तर बढ़ने के चलते जनजीवन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है.सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून के कई इलाकों में पुल टूटने सहित कई नुकसान की खबरें आ रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जिलाधिकारी ने हरबर्टपुर बस अड्डे सहित कटापत्थर में निरीक्षण करते हुए यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा..यात्रियों से सीधे संवाद कर जाना हाल…यात्रा सुरक्षा के साथ ही बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश.. 

भारी बारिश के चलते देहरादून- पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर नन्दा चौकी के पास पुल का एक हिस्सा टूट गया है,जिससे इस मुख्य मार्ग पर यातायत पूर्ण रूप से बाधित हो गया है. भारी बारिश के कारण टोंस नदी की उफ़नती नहरों से पुल के एक हिस्से को भारी नुकसान पहुँचाया,जिसके कारण पुल एक तरह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.ऐसे में प्रेमनगर से देहरादून पहुँचनें में पौंटा नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई है..हालांकि पुलिस द्वारा देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को पंडितवाड़ी रांगड़वाला तिराहे से,और पौंटा साहिब व विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले यातायात को शिमला बाईपास सिघनीवाला तिराहे से डायवर्ट किया जा रहा है. वही सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल के दोनों ओर पुलिस बल को नियुक्त किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  मित्र पुलिस: क्रिसमस डे के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए SSP देहरादून ने खुद सडक़ पर उतर संभाला मोर्चा..जनपद में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन पर मसूरी-देहरादून सहित आसपास के सभी होटल-रिजॉर्ट फूल..

देहरादून पुलिस अपील:-

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें