
सुनियोजित तरीके से रात के अंधेरे में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम.. नशे की लत ने बनाया अपराधी..
देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र में मंदिर और दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से नकदी सहित मंदिर और दुकानों में चोरी किए गए भारी मात्रा में क़ीमती सामान बरामद किया है.. थाना राजपुर प्रभारी पी. डी.भट्ट के अनुसार के गिरफ्तार किए गए चोर अपने नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर विशेष कर रात्रि के समय घूमकर बन्द मंदिर अथवा दुकान की रैकी करते थे.और फिर मौका देखकर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं क़ो अंजाम देते थे. इसके बाद चुराए हुए सामान को कुछ समय के पश्चात मौका देखकर बेच देते थे.और फिर बेचे गए सामान से जो पैसा मिलता है उसे अपने नशे की लत को पूरा करते हैं..

पहली घटना :थाना राजपुर पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को देवेंद्र दास निवासी दरबार साहिब देहरादून द्वारा थाना में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके राजपुर स्थित अंबिका देवी मंदिर से छत्र ,घंटी आदि सामान चुरा लिया है. प्राप्त तहरीर के अनुसार धारा 305A BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया..
दूसरी घटना : 23 जून 2026 को वादी पुनीत कुमार निवासी राजपुर चौक द्वारा थाने में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी व उनके पड़ोसी की परचून की दुकान का ताला तोड़कर कुछ सामान व नगद धनराशि चुरा ली गई है.तहरीर प्राप्त होने पर धारा 305 ए BNS बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।थाना क्षेत्र में लगातार 02 चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई. इसके साथ ही प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में मंदिर /दुकान चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया..पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 05 जुलाई 2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटनाओं में शामिल 02 अभियुक्तों को निकट शहनशाही रिजॉर्ट ओल्ड मसूरी रोड के पास से चोरी की गई मंदिर की घंटी ,छत्र ,नगद धनराशि आदि समान के साथ गिरफ्तार किया गया..
नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं क़ो अंजाम ..
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। दोनों अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर विशेष कर रात्रि के समय बन्द मंदिर अथवा दुकान की रैकी करते थे. और मौका देखकर उसका ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा लेते हैं। चुराए हुए सामान को कुछ समय के पश्चात मौका देखकर बेच देते हैं. और फिर बेचे गए सामान से जो पैसा मिलता है उसे अपने नशे के शौक को पूरा करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त.
1- रोहित शास्त्री पुत्र योगेंद्र शास्त्री निवासी बापू नगर जाखन देहरादून उम्र 28 वर्ष।
2- अर्जुन पुत्र गोपाल निवासी दून विहार लेन नंबर 3 जाखन देहरादून उम्र 27 वर्ष।
बरामदगी
1- छत्र चांदी की-02
2-मंदिर का घन्टा-01
3-धनलक्ष्मी यंत्र-02
4-1000 रुपए नगद
5-स्कूटी नंबर-UK07HK4071(घटना में उपयोग की गई)।









