शिकंजा:“म्यूल बैंक” अकाउंट्स पर STF उत्तराखण्ड का बड़ा प्रहार; दो दिनों की ताबड़तोड़ कार्यवाही में 04 मुकदमें दर्ज,संगठित साइबर अपराध सिंडिकेट के खिलाफ कसा कानूनी शिकंजा..एक माह में म्यूल अकाउंट्स पर 10 नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध 06 FIR दर्ज कर प्रभावी कार्यवाही ज़ारी:STF..

STF की प्रभावी कार्रवाई और जन जागरूकता से अगर कोई साइबर ठगी से समय रहते बचता है तो हमारी मुहीम सफल है :STF, SSP, उत्तराखंड

अब तक एक माह में म्यूल अकाउंट्स पर 10 नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध 06 अभियोग दर्ज कर की जा रही है विधिक कार्यवाही..

देहरादून :उत्तराखंड एसटीएफ/साइबर क्राइम द्वारा म्यूल अकाउंट होल्डर्स और एजेंटों के विरुद्ध अब तक कुल 06 मुकदमे पंजीकृत कराकर 10 अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जा चुकी है,और एसएसपी STF अजय सिंह ने कहा की साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कड़ा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

STF के अनुसार म्यूल बैंक अकाउंट के मुख्य बिंदु:-

एसटीएफ साइबर पुलिस की जांच के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर वर्ग के लोगों को लालच देकर खुलवाए जा रहे थे बैंक खाते; बिहार, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित देश के कई राज्यों में दर्ज साइबर अपराधों की रकम इन खातों में हो रही थी ट्रांसफर.

डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, शेयर मार्केट फ्रॉड, ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड और टास्क फ्रॉड के माध्यम से देश की जनता से ठगे गए करोड़ों रुपयों की लेयरिंग (Layering) के लिए इस्तेमाल हो रहे थे ये म्यूल अकाउंट्स।

बैंकिंग अभिलेखों, KYC दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और गहन ‘Money Trail Analysis’ के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने किया सिंडिकेट का भंडाफोड़।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस जवान की आँख फोड़ने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को उत्तराखंड STF ने नोएडा से किया गिरफ्तार...शिकंजे आया गुलेलबाज कुख्यात "पारदी गैंग" का सरगना..STF ने पिछले 09 माह में 46 इनामी अपराधियों को धरदबोचा..

“साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड किराए पर देने वाले अथवा लालच में आकर दूसरों के नाम पर खाते खुलवाने वाले तत्वों पर एसटीएफ करेगी कठोरतम कानूनी कार्यवाही” — एसएसपी, एसटीएफ..

एसएसपी, STF उत्तराखण्ड अजय सिंह द्वारा साइबर अपराधों में प्रयुक्त होने वाले संदिग्ध बैंक खातों (Mule Accounts) के विरुद्ध एक व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में एसटीएफ व साइबर टीम को संदिग्ध खातों के सत्यापन एवं विस्तृत वित्तीय विश्लेषण के निर्देश दिए गए थे..एसटीएफ टीम द्वारा विगत कई सप्ताहों से NCRP Portal, Samanvaya Portal, CFCFRMS, I4C Inputs, बैंकिंग अभिलेखों, KYC दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों एवं Money Trail Analysis का गहन परीक्षण किया जा रहा था। इस तकनीकी व वित्तीय जांच में साइबर अपराधियों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक अत्यंत संगठित गिरोह का संचालित होना प्रकाश में आया है।

एसएसपी STF के अनुसार इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस प्रहार के अंतर्गत,आज (08 जून2026) संदिग्ध खातों के सत्यापन के आधार पर थाना साइबर क्राइम, देहरादून व कुमाऊँ में 03 एफआईआर (FIR) दर्ज कर 04 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुख्य नामजद अभियुक्तों तथा उनके सिंडिकेट से जुड़े अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है…विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि एसटीएफ/साइबर क्राइम द्वारा म्यूल अकाउंट्स के इस पूरे संगठित तंत्र के विरुद्ध अभी तक कुल 06 मुकदमे पंजीकृत कराकर 10 अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा चुकी है। पुलिस महानिदेशक महोदय के स्पष्ट निर्देशानुसार संदिग्ध खातों की री-वेरिफिकेशन और इन वास्तविक अपराधियों की धरपकड़ का यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ONGC चौक में हुए जानलेवा दुर्घटना मामलें में दून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़..इनोवा कार की कंटेनर से भीषण टक्कर में हुई थी 06 नौजवानों की दर्दनाक मौत..


अपराध का तरीका (Modus Operandi):

STF की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं कि अभियुक्तगणों द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने या पैसों का प्रलोभन देकर उनके नाम से नए बैंक खाते खुलवाए गए अथवा उनके पूर्व से संचालित खातों की बैंकिंग सुविधाएं (नेट बैंकिंग, चेकबुक, एटीएम) प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई जा रही थीं। उक्त खातों के विरुद्ध NCRP एवं Samanvaya Portal पर बिहार, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की गंभीर शिकायतें अंकित हैं। इन संबंधित खातों में डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी (Investment Fraud), शेयर मार्केट फ्रॉड, ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड, टास्क फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से अर्जित करोड़ों रुपये की काली कमाई प्राप्त कर उसे छिपाने, स्थानांतरित करने और वास्तविक अपराधियों तक पहुँचाने (Layering) का कार्य किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का किया PM-मोदी से अनुरोध…


विधिक कार्यवाही:

STF की प्रारंभिक जांच, स्थानीय सत्यापन और अकाट्य डिजिटल व वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून व कुमाऊं पर दर्ज इन मुकदमों के अंतर्गत धारा 112(2), 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 की धारा 66C एवं 66D के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मामले में नामजद आरोपियों पर यथाशीघ्र गिरफ्तारी व सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ ही, इस साइबर अपराध सिंडिकेट से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों, बैंक खातों और संदिग्ध बैंक कर्मियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।


एसएसपी STF की आमजन से अपील (STF Alert):

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कहा की उत्तराखंड STF आमजन से पुरजोर अपील करता है कि किसी भी अनजान या परिचित व्यक्ति के कहने पर अपना bank खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं (ID/Password) किसी अन्य को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध न कराएं। कमीशन, लालच अथवा सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराना भी बेहद गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे खातों में फ्रॉड का पैसा आते ही खाताधारक के विरुद्ध भी उतनी ही कठोर कानूनी कार्यवाही की जाती है जितनी मुख्य अपराधी के खिलाफ। सजग रहें, साइबर अपराधियों का हिस्सा बनने से बचें।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें