
मादक पदार्थ के स्रोत,सप्लाई चेन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए गहन जांच जारी..गिरफ्तार नशा तस्करों से पूछताछ में मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला एवं पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त.कार्यवाही ज़ारी
देहरादून :नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही ज़ारी रखते हुए STF /ANTF टीम द्वारा सेलाकुई क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 किलो 521 ग्राम अवैध ड्रग केटामाइन बरामद की है. पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 15 लाख रूपये से अधिक आँकी गई है. दोनों तस्करों की गिरफ्तारी और उनसे गहन पूछताछ पकड़ी गईं अवैध ड्रग्स (केटामाइन) सप्लाई चैन से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है,जिसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है.

उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह नें इस कार्यवाही को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एसटीएफ. की एएनटीएफ. को प्राप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ टीम नें थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए सेलाकुई क्षेत्र में घेराबंदी कर 02 अभियुक्तो को 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये तस्करों द्वारा स्कूटी की डिक्की में उक्त अवैध ड्रग छिपाकर ले जायी जा रही थी। टीम के साथ मौके पर उपस्थित औषधि निरीक्षक द्वारा ड्रग की की पहचान कैटामाइन के रूप में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा इस सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला, इसके स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत राज्य एसटीएफ. की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना सेलाकुई पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद कर 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना सेलाकुई में धारा 8/22(सी)/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार नशा तस्कर
- शुभम कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी जमनपुर, सेलाकुई, जनपद देहरादून।
- अंकित तिवारी पुत्र दिनेश, निवासी नगला कल्लू, शाहाबाद देहात, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून।
बरामदगी:
1.521 किलोग्राम कैटामाइन।
एक स्कूटी जूपिटर।
दो मोबाइल फोन।
STF एसएसपी की जनता से अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो उसकी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। STF, एसएसपी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत एसटीएफ/एएनटीएफ द्वारा नशा तस्करों एवं संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
एसटीएफ/एएनटीएफ सम्पर्क नम्बर :
0135-2656202, 9412029536









