सड़क सुरक्षा: यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध SSP देहरादून का सख्त रुख जारी…विशेष अभियान के तहत 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर ऑन द स्पॉट उनके परिजनों से फोन पर वार्ता कर काउंसिल..

इस विशेष अभियान के परिणाम दुरगामी जनहित में होंगे: SSP दून

352 युवाओं के परिजनों से फोन में वार्ता कर पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स का पढ़ाया पाठ

सभी 352 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर की गई उनकी काउंसलिंग..

देहरादून: सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने के प्रयास में SSP देहरादून अजय द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर विशेष नवीन पहल शुरू की गई है.इसी के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है.इसी क्रम में सोमवार 02 दिसम्बर 2024 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 204..रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08.. यातायात नियमों का उल्लंघन 129 और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 07 के अलावा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 सहित कुल 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई.

यह भी पढ़ें 👉  जन सुरक्षा जागरूकता..आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत दून पुलिस की सुरक्षा तैयारियां..थाना बसंत विहार द्वारा ज्वैलरी शॉप/ मालिकों के साथ सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन..

युवाओं के परिजनों से फोन में वार्ता कर पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स का पढ़ाया पाठ

इतना ही नहीं इस दौरान ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले सभी 352  युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग की गई.साथ ही उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर दून पुलिस की सख़्ती..दीपावली सीजन में देहरादून में सप्लाई होने जा रहें 300 किलो नक़ली मावे के साथ एक अभियुक्त गिरफ़्तार.. जहरीला मावा नष्ट कर कार्रवाई जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें