STF की बड़ी कार्रवाई,युवाओं/स्कूली छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश… ₹50 लाख क़ीमत की हेरोइन के साथ 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार..

देहरादून क्षेत्र में नशे के आदी हेरोइन सप्लाई करने के उद्देश्य से पहुंचे थे अभियुक्त..

देहरादून : युवाओं और स्कूली बच्चों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर STF और ANTF टीम ने तीन नशा तस्करों क़ो क्लेमेंनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं. पकड़े गए तस्करों के  कब्जे से 265 ग्राम कीमती हीरोइन (ड्रग्स) बरामद की गई है,जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹50 लाख से अधिक आँकी गई है.बरामद ड्रग्स कमर्शियल क्वांटिटी में बरामद होने के साथ ही तस्करों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बोलोरो कैम्पर वाहन भी बरामद क़ी गई है. STF के अनुसार गिरफ्तार तस्करों द्वारा पूर्व में ऋषिकेश,राजपुर, प्रेमनगर और  क्लेमेंनटाउन क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई करने की जानकारी भी प्राप्त हुई हैं.STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  आप्रेशन प्रहार: साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल वाले म्यूल खातों पर उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही,राज्य में संचालित 15 म्यूल खातों पर की गयी कानूनी कार्यवाही,80 से अधिक खातों की कुंडली खंगाल सत्यापन...लगभग 2200 संदिग्ध म्यूल बैंक एकाउंट रडार पर:STF, SSP

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के दृष्टिगत STF/ANTF की सभी यूनिटों को युवाओं एवं स्कूल-कॉलेजों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने और  मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में STF/ANTF टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर थाना क्लेमेंनटाउन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक बोलेरो कैम्पर वाहन सहित तीन व्यक्ति व्यक्तियों को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया..

नशे के आदी छात्रों क़ो हेरोइन(ड्रग्स )सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाना मकसद.. 

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:ब्रिगेडियर जोशी हत्या केस में 03 और अभियुक्त गिरफ्तार......CM धामी निर्देशन में "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही ज़ारी...डकैती और जेल से फरार 1₹लाख ईनामी बदमाशों को भी दून पुलिस दबोचा...

STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों गहन पूछताछ में  बताया कि वे नशे के आदि युवाओ व स्कूली छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने के उद्देश्य से मौके पर आए थे। अभियुक्तों द्वारा ऋषिकेश तथा देहरादून के राजपुर, प्रेमनगर एवं क्लेमनटाउन क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी भी दी गई है। बरामद हेरोइन के सम्बन्ध में थाना क्लेमेंनटाउन में अभियुक्तों के विरुद्ध  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 एसएसपी  STF ने बताया कि देहरादून में युवाओ व स्कूल-कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध STF/ANTF द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्लेमनटाउन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर घटना के बाद देहरादून के अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर SOP जारी..सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती...महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर दून पुलिस: SSP देहरादून..

गिरफ्तार नशा तस्कर 

1.नावेद अली पुत्र याकूब अली, निवासी हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।

2.साहिब अली पुत्र यासीन अली, निवासी उपरोक्त।

3.मुकर्रम मलिक पुत्र फारुख मलिक, निवासी उपरोक्त

बरामदगी

265 ग्राम हेरोइन

01 बोलेरो कैम्पर वाहन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें