
उत्तराखंड STF एवं देहरादून पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट..
देहरादून : पंजाब से तस्करी कर देहरादून लाई जा रही पंजाब- चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब का जखीरा देहरादून में पकड़ा गया है.उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से लगभग 80 पेटी से अधिक शराब की खेप बरामद की गई है.इसमें पंजाब मार्का अंगे्रजी शराब की कुल 80 पेटी. जिसमें अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का,25 पेटी- रॉयल स्टैग( 300 बोतल), 35 पेटी- मैकडोवेल(1680 पव्वे) और 20 पेटी-इंपीरियल ब्लू (960 पव्वे)को ट्रक में लोड कर मोहाली पंजाब से लाया गया.शराब की खेप के साथ ट्रक चालक को थाना पटेलनगर देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.


उत्तराखण्ड राज्य में हरियाणा,पजांब व दिल्ली से लाई जाने वाली अवैध शराब लाने वालों के विरूद्व पुलिस मुख्यालय द्वारा ठोस कार्यवाही के निर्देश है.इसी के अनुपालन में STF, एसएसपी अजय सिंह द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देषित किया गया है कि उत्तराखण्ड में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिष्चित की जाए। इसी क्रम में एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में रविवार (21जून 2026) क़ो पंजाब से लाई जा रही 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का को मय ट्रक व 01 ट्रक चालक को थाना पटेलनगर देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया..
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा नशे के विरूद्व सख्त कार्यवाही निरन्तर की जा रही है, उसी क्रम में आज दिनांक 21.06.2026 को एसटीएफ देहरादून व थाना पटेलनगर पुलिस ने एक साथ मिलकर एक ट्रक जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का की 80 पेटी व 01 ट्रक चालक को थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।इस सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर मुक़दमा पंजीकृत कराया गया..
बरामदगी का विवरणः- 1-कुल 80 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का।25 पेटी रॉयल स्टैग( 300 बोतल) व 35 पेटी मैकडोवेल(1680 पव्वे) व 20 पेटी इंपीरियल ब्लू (960 पव्वे)
2- 01 ट्रक नं0 यूके0 12सीए 0451।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– जगजीत सिंह पुत्र हरदीत सिंह नि0 ग्राम बुडनपुर थाना बनूर जिला मोहाली पंजाब…









