सख्ती: बाइक स्टंटबाज़ों के सिर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत.. जान जोखिम में डालकर सरेआम बीच सड़क खतरनाक स्टंट का खेल..SSP देहरादून को मिली सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई..

रायपुर थानों रोड़ पर जानलेवा बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे 06 स्टंटबाज़ों के पुलिस एक्ट में किये चालान..बाइकें सीज..

स्टंट बाज़ी में प्रयुक्त सभी 06  मोटरसाइकिलो को एम०वी० एक्ट में किया सीज..

देहरादून: जान जोखिम में डालकर  स्टंट बाजी करने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ एक बार फिर देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की हैं..थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना रोड पर खतरनाक तरीके से रविवार बाइक स्टंट बाजी करने वाले 06 युवकों को बाइक सीज कर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई. खतरनाक बाइक स्टंट बाजी के कारनामें सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने रायपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर स्टंट बाजों को पकड़कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे..

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित फ़र्ज़ी रजिस्ट्री घोटालें से जुड़े भू-माफियाओं के खिलाफ दून पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी….कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 10 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले एक और अभियुक्त को SIT ने उधम सिंह नगर से किया गिरफ्तार.. केपी और विरमानी के नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार अभियुक्त: SIT...

थाना रायपुर पुलिस के मुताबिक रविवार थानों रोड पर बाइक स्टंटबाजों द्वारा मुख्य सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना एवं स्टंट करने की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को तत्काल कारवाई करने के आदेश दिए गए थे.जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल स्टंट बाजों को पकड़ने एवं कारवाई करने हेतु चौकी प्रभारी मालदेवता एवं चौकी प्रभारी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के नेतृत्व में 2 टीमें गठित की गई. गठित टीमो द्वारा त्वरित कारवाई करते हेतु मौके पर पहुँच कर वाहनो को खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्टंट बाज़ी कर रहे 06 बाइकर्स की मोटरसाइकिलों को सीज किया गया. साथ ही सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट बाज़ी कर अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 6 स्टंटबाज बाइकर्स के पुलिस एक्ट के तहत चालन किए गए.  यातायात निययों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइडिंग की घटना.. तीन यात्रियों के मलवे में दबे होने की आशंका !..SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें