सफलता:यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक फरार एक लाख के इनामी कुख्यात गैंगस्टर क़ो ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दबोचा…अभियुक्त पर हत्या,खूनी प्रहार और गैंगस्टर एक्ट सहित 46 संगीन मुकदमें दर्ज..

उधम सिंह नगर:उत्तर प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक फरार चल रहे एक ₹लाख के इनामी कुख्यात बदमाश को उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार मेरठ, ग्राम भदौड़ा निवासी अभियुक्त योगेश मालिक उर्फ भदौरिया पुत्र भोपाल सिंह के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और गैंगस्टर सहित 46 संगीन अपराधिक मुकदमें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है.. उधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार अभियुक्त का विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही संबंधित राज्यों की पुलिस को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराई जा रही है..


उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति के अनुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दिनांक 08.07.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चैती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कॉलर की निशानदेही पर पुरानी चौकी चैती के पास स्थित खंडहर के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

अभियुक्त की पहचान एवं बरामदगी
➡️ पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम योगेश मालिक उर्फ भदौरिया पुत्र भोपाल सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम भदौड़ा, थाना रोहटा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया.

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में दुष्कर्म-हत्या का खुलासा..सुलभ शौचालय कर्मचारी निकला संगीन अपराध का हैवान.. दरिंदगी की सारी हदें पार कर महिला के शव को कूड़ेदान में फेंका..

बरामदगी
➡️ एक अदद तमंचा .315 बोर
➡️ 03 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर

🛑 अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।


उधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करने पर पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित ₹1,00,000 का इनामी गैंगस्टर है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2010 धारा 147/148/149/307 आईपीसी में भी अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी पुष्टि थाना गंगोह पुलिस द्वारा की गई है। अभियुक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संगीन अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त का विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ नाम: योगेश मलिक उर्फ भदौरिया पुत्र भोपाल सिंह
उम्र: 53 वर्ष , पता: ग्राम भदौड़ा, थाना रोहटा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश

आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त योगेश मालिक
➡️ 1. मु0अ0सं0 119/1998, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।

  1. मु0अ0सं0 240/1998, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  2. मु0अ0सं0 22/1999, धारा 307 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  3. मु0अ0सं0 23/1999, धारा 25/27 आयुध अधिनियम, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  4. मु0अ0सं0 75/1999, धारा 25/27 आयुध अधिनियम, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  5. मु0अ0सं0 73/1999, धारा 307 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  6. मु0अ0सं0 74/1999, धारा 25 आयुध अधिनियम, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  7. मु0अ0सं0 116/1999, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  8. मु0अ0सं0 275/2001, धारा 3/4 गुंडा एक्ट, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  9. मु0अ0सं0 288/2001, धारा 147/148/149/302/307 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  10. मु0अ0सं0 501/2001, धारा 147/148/149/302/307/120बी भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  11. मु0अ0सं0 502/2001, धारा 147/148/149/302/307/120बी भादवि, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
  12. मु0अ0सं0 599/2001, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
  13. मु0अ0सं0 124/2002, धारा 302/120बी भादवि, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
  14. मु0अ0सं0 305/2002, धारा 302 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  15. मु0अ0सं0 308/2002, धारा 302/307 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  16. मु0अ0सं0 429/2002, धारा 307 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  17. मु0अ0सं0 505/2002, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  18. मु0अ0सं0 227/2002, धारा 302/201 भादवि, थाना अहमदगढ़, जनपद बुलंदशहर।
  19. मु0अ0सं0 539/2002, धारा 147/148/149/302/34 भादवि, थाना सरधना, जनपद मेरठ।
  20. मु0अ0सं0 01/2004, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  21. मु0अ0सं0 260/2004, धारा 3/4 गुंडा एक्ट, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  22. मु0अ0सं0 125/2003, धारा 307/302 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  23. मु0अ0सं0 123/2005, धारा 392/411 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  24. मु0अ0सं0 281/2007, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  25. मु0अ0सं0 360/2008, धारा 307 भादवि, थाना सदर बाजार, जनपद मेरठ।
  26. मु0अ0सं0 361/2008, धारा 25 आयुध अधिनियम, थाना सदर बाजार, जनपद मेरठ।
  27. मु0अ0सं0 375/2008, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सदर बाजार, जनपद मेरठ।
  28. मु0अ0सं0 340/2008, धारा 302 भादवि, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
  29. मु0अ0सं0 55/2010, धारा 307 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  30. मु0अ0सं0 59/2010, धारा 302 भादवि, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर।
  31. मु0अ0सं0 93/2010, धारा 392/411 भादवि, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर।
  32. मु0अ0सं0 139/2010, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर।
  33. मु0अ0सं0 231/2010, धारा 394 भादवि, थाना सरधना, जनपद मेरठ।
  34. मु0अ0सं0 216/2010, धारा 147/148/149/307 भादवि, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर।
  35. मु0अ0सं0 216/2010, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  36. मु0अ0सं0 370/2012, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ।
  37. मु0अ0सं0 903/2012, धारा 147/148/149/302 भादवि, थाना बड़ौत, जनपद बागपत।
  38. मु0अ0सं0 192/2013, धारा 147/148/149/302/307 भादवि, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
  39. मु0अ0सं0 1311/2012, धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि एवं 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट, थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद।
  40. मु0अ0सं0 132/2013, धारा 452/307 भादवि, थाना जानी, जनपद मेरठ।
  41. मु0अ0सं0 15/2013, धारा 386 भादवि, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर।
  42. मु0अ0सं0 12/2013, धारा 452/307/386 भादवि, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर।
  43. मु0अ0सं0 237/2013, धारा 147/148/149/307 भादवि, थाना परतापुर, जनपद मेरठ।
  44. मु0अ0सं0 238/2013, धारा 25 आयुध अधिनियम, थाना परतापुर, जनपद मेरठ।
  45. मु0अ0सं0 243/2013, धारा 41/102 सीआरपीसी एवं 411/414 भादवि, थाना परतापुर, जनपद मेरठ।
यह भी पढ़ें 👉  DAV कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की दर्दनाक मौत,कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज..मृतका की हाल ही में नौकरी लगी थी.. दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें