रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ कानूनगो,जमीन पैमाइश के एवज में ली रिश्वत की रकम..

ज़मीन पैमाइश के एवज में रिश्वत लेने वाले किच्छा कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को घूस की रकम लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने ट्रैप गिरफ्तार किया है.. मामला उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा से जुड़ा है..विजिलेंस के अनुसार तहसील किच्छा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी (ग्राम देवरिया) से कृषि भूमि की नाप कराने की एवज में रु 5000/ की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.इस मामलें आरोपी कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं.. आरोपित कानूनगो को मंगलवार विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहीम..खोज-खोज कर Preventive Detention में ज़ेल भेजे जा रहे सक्रिय नशा तस्कर..

तहसील फीस जमा कराने के बावजूद कानूनगो रिश्वत ना मिलने पर काम को टालता रहा..

विजिलेंस एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार विजिलेंस CO शिखा अग्रवाल के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर आरोपी राजस्व कानूनगो को ट्रैप कर गिरफ्तार करने की कार्यवाही की.. इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क रु 9000/ तहसील किच्छा में जमा किया गया था.लेकिन आरोपी कानूनगो धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम हर बार टालते हुए नहीं किया गया. ऐसे शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी ने बीते 19 जनवरी 2023 विजिलेंस  हल्द्वानी कार्यालय में इस संबंध में शिकायत की. और साथ 1064 हेल्पलाइन नम्बर में भी शिकायत दर्ज कराई.. ऐसे में विजिलेंस की  प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए.इसके बाद सोमवार राजस्व कानूनगो दिनेश कुमार शर्मा को ट्रैप रंगे हाथ 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.. विजिलेंस की इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर मनोहर सिंह दसौनी, इंस्पेक्टर भानु प्रकाश आर्या और इंस्पेक्टर विनोद यादव सहित सब-इंस्पेक्टर राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी शामिल थे.

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट क्राइम पर SSP देहरादून का सख़्त रुख..24 घंटे के अंदर थानाध्यक्ष को लूट की घटना का वर्कआउट करने का दिया अल्टीमेटम.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें