बड़ी खबर: महिला पर गोली मारने वाले बदमाश की धरपकड़ के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला..गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल,मुठभेड़ के दौरान बदमाश भी जख्मी..हथियार असला बरामद..

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र में महिला को गोली मारने वाले बदमाश के धरपकड़ के दौरान देर रात पुलिस पार्टी पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.. इस मुठभेड़ के दौरान सबइंस्पेक्टर मिथुन के पेट में गोली लगी. गंभीर रूप से घायल दरोगा को तत्काल मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनका ऑपरेशन हुआ.. उधर धरपकड़ के दौरान  पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश को भी गोली लगी है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. घायल अवस्था में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पिस्तौल और 02 मैगजीन बरामद की गई है..

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी:SSP देहरादून ने पब/बार व रेस्टोरेंट संचालकों को दी कड़ी चेतावनी..निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला प्रतिष्ठान तो सीधे मुकदमा दर्ज कर होंगी सख्त कार्यवाही..

 पुलिस के अनुसार देहरादून के थाना रायपुर में महिला पर गोली मारने वाले उसके पति को मसूरी क्षेत्र में  ट्रैक किया गया था.इसी कार्यवाही में अभियुक्त की धरपकड़ के लिए देर रात जब मसूरी के होटल में चेकिंग की गई तो इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया गया.. इस मुठभेड़ में सबइंस्पेक्टर मिथुन के पेट में गोली लगने से उन्हें तत्काल मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां देर रात ऑपरेशन किया गया है..वही दूसरी तरफ़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त को भी गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है..अभियुक्त के कब्जे से पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई है..

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस की बडी कार्यवाही...25 उपद्रवी और गिरफ्तार..आरोपियों के कब्जे से 07 तमंचे 54 जिन्दा कारतूस एवं थाने से लूटे गये 99 जिन्दा कारतूस भी बरामद…

मुख्यमंत्री ने घायल पुलिसकर्मी के  बेहतर इलाज करनी और बदमाश के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

वही मामले में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून  को इस कार्रवाई में घायल हुए पुलिसकर्मी की बेहतर इलाज कराने और अभियुक्त पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट..परीक्षा रद्द होने पर CM धामी का जताया आभार..CM बोले—भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार व नकल पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें