दारोग़ा की बेटी की निर्मम हत्या..आरोपी ने खुद भी की चीला नहर के कूदकर की खुदकुशी… बर्थडे पार्टी बताकर घर से निकली थी मृतका..एसएसपी घटनास्थल पहुँचकर स्वयं जांच-पड़ताल में जुटे..

देहरादून:थाना रायवाला के अंर्तगत छिद्दरवाला तीन पानी पुलिया के नीचे देहरादून कोतवाली में तैनात  दरोगा की बेटी की गला रेतकर कर सनसनीखेज हत्या के मामला सामने आया..पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या करने वाले युवक ने घटना कारित करने के बाद खुद भी चीला नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली..उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून खुद मौके पर पहुंचे..फिलहाल पुलिस हत्या के सही कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हैं..मृतक युवती की पहचान आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल के रूप में हुई है.जबकि संदिग्ध हत्या कर खुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त शैलेंद्र भट्ट के रूप में की गई हैं.. जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस मृतक युवक के मित्र से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की साइबर पुलिस क़ो मिली सफलता.. कारोबारी का मोबाइल हैक करके ₹25 लाख ठगने वाले अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के दो सदस्य पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार..

रविवार शाम को बर्थडे पार्टी का बताकर घर ने निकली मृतका

जानकारी के अनुसार मृतक युवती एक दिन पहले रविवार शाम को ऋषिकेश स्थित अपने परिवार वालों को एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी.जिसके बाद से उसका कोई पता पता नहीं था.सोमवार सुबह छिद्दरवाला तीन पानी फ्लावर पुलिया के नीचे युवती का खून से लतपथ शव बरामद हुआ..

यह भी पढ़ें 👉  घर की पार्किंग से चोरी हुई लग्जरी कार घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टें के अदंर किया खुलासा..20 लाख क़ीमत की गाड़ी बरामद कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दबोचा…

हत्यारोपी ने अपने मित्र को बताया मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं..

जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि युवती की हत्या करने के बाद मृतक युवक ने अपने दोस्त को बताया कि उसके हाथ से मर्डर हो गया है.और अब वह खुद भी चीला नहर में आत्महत्या करने जा रहा है..मृतक युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ हैं..

थाना रायवाला पुलिस के अनुसार सोमवार 06 मई 2024 को छिद्दरवाला क्षेत्रान्तर्गत तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती  का शव बरामद हुआ था,मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री  शिवप्रसाद डबराल (वर्तमान तैनाती कोतवाली नगर देहरादून) निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है. वही जांच के घटनाक्रम में प्रकाश में आया कि संदिग्ध अभियुक्त द्वारा भी चीला नहर में कूदकर सुसाइड किया गया है.मृतक युवक पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई हैं.. पुलिस टीम द्वारा घटना के कारणों की जांच कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लव जिहाद का मामला,नाम बदलकर पहले फ़ेसबुक से दोस्ती,फ़िर झांसा देकर शारीरिक संबंध,अब ब्लैकमेलिंग..मुकदमा दर्ज,आरोपी की तलाश तेज़.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें