शादी के समारोह में बुजुर्ग महिला के साथ हुई ज्वैलरी लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा… लूटे गये ज़ेवरात बरामद कर शातिर अपराधी को भेजा ज़ेल….बुजुर्गों/महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर दून पुलिस संवेदनशील…इस प्रकार के अपराध कारित करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा :SSP देहरादून..

देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र में शादी के समारोह में बुजुर्ग महिला के कमरे से सोने के कुंडल लूटने वाले मामलें में पुलिस ने घटना कारित करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कद उसके कब्जे लूट का सामान बरामद किया हैं..

पुलिस के अनुसार बीते 17 जनवरी 2024 को शिकायत कर्ता जसराम जोशी पुत्र स्व-चन्डी प्रसाद निवासी ग्राम सिमड़ी,पो0ओ0 कन्दूली, बीरोंखाल,जिला- पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी- दिल्ली ने थाना डालनवाला पर लिखित तहरीर दी..शिकायतकर्ता ने बताया कि शहर के एक वैडिंग प्वाइंट में शादी समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बुजुर्ग माताजी के कमरे में जाकर उनका एक कुण्डल लूट कर भाग जाने की घटना हुई..तहरीर के आधार पर तत्काल थाना डालनवाला पर धारा- 392 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया..घटना की गम्भीरता देखते हुए घटना के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए SSP देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.. निर्गत आदेशो के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे लगभग 60 सीसीटीवीे कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन कर घटना में संलिप्त संदिग्ध का हुलिया प्राप्त किया गया.. इसके साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के विषय में जानकारी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया..  पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त मनीष नेगी पुत्र मनवीर सिंह नेगी निवासी- म0नं0-14 ओल्ड नेहरू कालोनी निकट गोल चक्कर, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून उम्र-35 वर्ष को बलबीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार किया गया… अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से बुजुर्ग महिला से लूटा हुआ  कुण्डल भी बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  प्रस्तावित जी-20 समिट की पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP ने खुद संभाली कमान,केंद्रीय अधिकारियों से सामंजस्य बना फुलप्रूफ व्यवस्था को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश..

गिरफ्तार अभियुक्त

मनीष नेगी पुत्र मनवीर सिंह नेगी निवासी- म0नं0 14 ओल्ड नेहरू कालोनी निकट गोल चक्कर, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट फ्लाइट में बम होने की फ़र्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल..तत्काल मुकदमा दर्ज कर दून पुलिस ने शुरू की कार्रवाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें