ख़ौफ़नाक वीडियो: उत्तरकाशी के धराली में बादल फ़टने से प्रलयकारी सैलाब आया..भारी तबाही..सेना और राज्य सरकार की सभी रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य में जुटी..

उत्तरकाशी: मॉनसून सीजन में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी के धराली इलाकें में बादल फटने से प्रलय जैसी तबाही मचाई हैं . गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में बादल फटने से आये प्रलयकारी भूस्खलन के कारण कई होमस्टे,होटल,भवन व मकान तबाह हो गए..इस विनाशकारी मलवे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है.इस दुःखत घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.कई लोगों ने आनन-फानन में घरों से भागकर अपनी जान बचाई..गनीमत यह रहा कि इन दिनों यात्रा पीक पर नहीं है.अलग यात्रा सुचारू होती तो भारी संख्या में मानव क्षति हो सकती थी..  शुरूवाती जानकारी के अनुसार चार लोगों के मौत की खबर की पुष्टि हुई है.अभी पूरी तरह से हताहत हुए लोगों का सही आंकड़ा नहीं आया हैं. गनीमत यह भी रहा कि इस घटनास्थल से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी में भारतीय सेवा की टुकड़ी तैनात हैं. घटना की सूचना मिलते ही सेना की दो कम्पनी ने घटनास्थल पहुँच से राहत बचाव कार्य किया.बताया जा रहा हैं, सेना की रेस्क्यू टीम ने मलवे में से कई लोगों को समय रहते बाहर निकला जा बचाया हैं. राहत बचाव कार्य राज्य सरकार द्वारा भी युद्धस्तर पर चलाया जा रहा हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर भ्रामक सूचना फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा…कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर उसे देहरादून शहर का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का किया प्रयास…

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर तकरीबन 1:30 बजे खीर गाड़ में अचानक पहाड़ की तरफ से ख़ौफ़नाक सैलाब मलबा आ गया.आसपास पहाड़ी में बसे लोगों ने आवाज देकर वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा.लेकिन देखते देखते कुछ ही सेकेंड में घटना के धराली बाजार में चारों ओर जानलेवा प्रलयकारी मलबा फैल गया. मलबे के सैलाब ने कई भवनों को अपने चपेट में लेकर भारी तबाही मचाई.साथ ही जानमाल भी नुकसान हुआ है..घटना के तत्काल बाद ही सेना के जवानों ने मौर्चा संभाल राहत एवं बचाब कार्य किया.इसके साथ ही तत्काल मौके एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व, बीआरओ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व आर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  जागरुकता: रोड सेफ्टी क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि रहे-SSP दून….खेल- प्रतियोगितओं के माध्यम से सड़क-सुरक्षा के महत्व को उजागर करना एक सराहनीय पहल: SSP

वहीं इस दुःखत प्राकृतिक आपदा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कोरोना की बढ़ने लगी रफ़्तार. उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों के लिए ,ये हुआ बेहद जरुरी..

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं. सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.मुख्यमंत्री लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क कर स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं.मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें