SSP देहरादून की सटीक रणनीति का असर…पिस्टल की नोक पर लाखों के आभूषण लूटने वाले मास्टरमाइंड को दून पुलिस ने हरियाणा से दबोचा..15 लाख के जेवरात सहित घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद..

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र में पिस्तौल की नोक पर महिला से लाखों रुपए की जेवरात लूटने वाले मामले में दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को हरियाणा से गिरफ्तार किया है.. मूल से हरियाणा यमुनानगर के ग्राम टापू माज़री थाना बुड़िया के रहने वाले अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता के कब्जे से लुटे गए लगभग 15 लाख के आभूषण और घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया हैं. पुलिस इस घटना में शामिल एक अभियुक्त को बीते 6 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर चुकी है.

20 मार्च को महिला पर हमला कर हुई थी सोने के आभूषण की लूट

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का दून पुलिस ने 24 घण्टें में किया खुलासा..महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति को ठिकाने लगाने की साज़िश...ब्लाइंड मर्डर का अतिशीघ्र खुलासा कर दून पुलिस ने अपनी दक्षता साबित की: SSP देहरादून..

पुलिस के अनुसार बीते 20 मार्च 2024  संगीता गुप्ता पत्नी विपिन कुमार गुप्ता निवासी निकट सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया.शिकायतकर्ता तहरीर में बताया कि अभियुक्त विकास व उसके साथी द्वारा वादिनी के पति विपिन कुमार पर हमला कर उनके पहने हुए सोने के आभूषण छीन कर भाग गए..  तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर धारा 394 IPC के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया…घटना की गंभीरता के दृष्टिगत SSP देहरादून द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिशा-निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गयी.गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना से पूर्व व घटना के पश्चात विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया,जिसमें घटना में 02 अभियुक्तों का शामिल होना प्रकाश में आया.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा 06 अप्रैल 2024 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 अभियुक्त विकास धीमान पुत्र अनिल धीमान को घटना में लूटी गई एक अंगूठी, 32,800/- रुपए तथा 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया.पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में घटना के मास्टर माइंड मुख्य अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता का नाम प्रकाश में आया.इसके बाद गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए मंगलवार 09 अप्रैल 2024 को मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में फरार अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता को घटना में लूटी गई शत प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस बरामद हुआ.गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.. 

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत के 139वीं जयंती देहरादून सिद्धोवाला कारागार में हर्षोल्लास से मनाया गया ...जेल अधिकारियों एवं कार्मिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया..

 गिरफ्तार अभियुक्त

 पुत्र सुरेंदर निवासी ग्राम टापू माज़री थाना बुड़िया, जिला यमुनानगर, हरियाणा 

बरामदगी 

1- घटना में लूटी गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये

यह भी पढ़ें 👉  22 जनवरी: श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देहरादून में भी निकलेगी भव्य शोभा यात्रा.. देहरादून पुलिस ने जारी किया यात्रा का यातायात सहित डायवर्जन व पार्किंग प्लान.

2- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें