
स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण में पंत जी का योगदान /प्रेरणास्रोत को याद कर कारागार प्रशासन उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया..
देहरादून: भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती देहरादून के सुद्धोवाला कारागार में भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया..इस अवसर पर जेल अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर कारागार प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया।



बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्वतंत्रता के पश्चात एक आदर्श जनप्रतिनिधि एवं राजनेता के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।









