Alertness-जनपद देहरादून के सभी इलाकों में अलर्टनेस के साथ दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान..SSP दून स्वयं लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित चेकिंग कार्रवाई का ले रहे जायजा..

अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर एवं आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर प्रत्येक वाहन की करी जा रही चेकिंग..

पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान..

महत्वपूर्ण स्थानों,बसअड्डा,रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस द्वारा BDS टीम तथा डॉग स्क्वाड के साथ कि जा रही चेकिंग..

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री का ‘एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री,धामी

देहरादून: वर्तमान में बॉर्डर्स में चल रहे तनाव के दृष्टिगत संपूर्ण देहरादून जनपद में पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ सघन चेकिंग की जा रही है..एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं समस्त आलाधिकारीयों के साथ सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर लगातार सुरक्षा व्यवस्था सहित पुलिस चेकिंग का जायजा ले रहे हैं.. इस दौरान पुलिस द्वारा समस्त अंतर्जनपदीय/ अंतरराज्यीय बैरियर सहित आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है..इसके साथ ही BDS टीम तथा डॉग स्क्वाड की सहायता से रेलवे स्टेशन बस स्टेशन व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की चेकिंग की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में हुई बड़ी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा..घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार..लाखों क़ी ज्वैलरी/ क़ीमती सामान बरामद..पूर्व सैनिक संगठन ने थाने में आकर SSP देहरादून जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आभार प्रकट किया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें