देहरादून से टिहरी के बीच बनेगी देश की सबसे बड़ी मोटर रोड टनल. दून से टिहरी,1घंटे में पूरा होगा सफर..

उत्तराखंड का टिहरी जिला, पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। यहां विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, ताकि इसे इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जा सके। एशिया के सबसे बड़े बांधों में से एक टिहरी बांध के लिए मशहूर टिहरी जिले में अब एक और शानदार काम होने जा रहा है। यहां 30 किलोमीटर लंबी Dehradun to Tehri tunnel बनाई जाएगी।

प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की एजेंसी एनएचएआई ने प्रस्तावित सुरंग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 30 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मोटर रोड टनल देहरादून से टिहरी के बीच बनेगी, जो कि अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड होगा। यह अंडरग्राउंड मोटर रोड टनल एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लंबी ऐसी सुरंग होगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड नॉर्वे में स्थित लाएर्डल टनल के नाम है, जो कि 24.5 किलोमीटर लंबी है। इस मामले में अपना टिहरी जल्द ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेगा।

यह भी पढ़ें 👉   ATM में होने वाली धोखाधड़ी की रोकथाम को लेकर रायपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान, 37 एटीएम में लगाए गये सावधान/जागरूक फ्लेक्सी..

ये सुरंग टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान दिलाएगी। इससे कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। देहरादून से टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल राजपुर रोड से टिहरी झील से लगे एरिया कोटी कॉलोनी तक बनेगी। इसके बनने से दून से टिहरी का सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। अभी इसमें साढ़े तीन घंटे लगते हैं। सुरंग बनने से टिहरी और देहरादून के बीच की दूरी 105 किलोमीटर से घटकर 25 किलोमीटर रह जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: देवस्थानम बोर्ड को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा एलान. PM मोदी के दौरे से पहले निर्णय, मुख्यमंत्री धामी का बयान। तो क्या भंग होगा देवस्थानम बोर्ड!!!

दिल्ली से टिहरी पहुंचना भी आसान होगा। जो सफर 7 से 8 घंटे का है, वो सिर्फ 3 से 4 घंटे में पूरा होगा। इस सुरंग के दोनों तरफ 7 से 10 किलोमीटर की एप्रोच रोड भी प्रोजेक्ट का हिस्सा होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान इस टनल को बनाने का आग्रह किया था। केंद्र की हरी झंडी मिलते ही Dehradun to Tehri tunnel प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। सीएम धामी ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  चार-धाम यात्रा सुरक्षा भगवान भरोसे,पैदल श्रद्धालुओं के साथ सरेआम लाठी डंडों से मारपीट !. वायरल वीडियो चर्चाओं में, मुकदमा दर्ज..4 आरोपी गिरफ्तार.. देखिए वीडियो..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें