शोक : दिवंगत इंस्पेक्टर मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई..मुख्यमंत्री धामी सहित पुलिस अधिकारीयों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत इंस्पेक्टर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया..

देहरादून : बीते रोज 22 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में निरीक्षक एल0आई0यू0 के पद नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल जी का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था.
दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को आज 23 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार व अन्य उच्चाधिकारियो द्वारा दिवंगत इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी गईं. उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी द्वारा मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की. साथ ही दिवंगत मनोज मनराल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: देहरादून के नामी स्कूल हॉस्टल में 14 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी.. पुलिस जांच जुटी…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें