Good Job: SSP दून के प्रबंधन में पुलिस का नया यातायात प्लान हुआ कारगर साबित..वीकेंड में भारी ट्रैफिक के बावजूद मसूरी/देहरादून में सफलता पूर्वक सुचारू किया गया ट्रैफिक प्लान का संचालन…

देखिए ड्रोन की नजर से इस वीकेंड में दून पुलिस की ट्रैफिक सुचारू व्यवस्था..

ड्रोन व पुलिस मोबाइल पार्टी की सड़क पर लगातार गस्त से किसी भी स्थान पर अवस्थित तरीके से वाहन नहीं हो पाए पार्क जिससे सुगम यातायात संचालन में काफी सुविधा हुई…

यातायात प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दून पुलिस कप्तान द्वारा किया गया था अतिरिक्त पुलिस बल को नियुक्त, पिछले वीकेंड के परस्पर अधिक वाहनों के आवागमन के बावजूद पिछले वीकेंड व दिनों से बेहतर तरीके से यातायात का किया गया प्रभावी संचालन..

पुलिस मुख्यालय तथा रेंज कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को भी वीकेंड ड्यूटी हेतु किया गया नियुक्…

देहरादून: वर्तमान में अपने चरम पर चल रहे यात्रा एवं पर्यटक सीजन पर वीकेंड के दौरान देहरादून वह मसूरी में भारी संख्या में पर्यटकों एवं यात्रा वाहनों के आने के कारण यातायात के अतिरिक्त दबाव  से पर्यटकों तथा आम जनमानस को बचाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा एक प्रभावी यातायात प्लान बनाया गया था । इसके प्रभावी क्रियान्वयन  हेतु पुलिस मुख्यालय तथा रेंज कार्यालय से के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य शाखों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 14-06-25  को वीकेंड होने के उपरांत भी देहरादून तथा मसूरी में यातायात के पढ़ने वाले अतिरिक्त दबाव को नियंत्रित किया जा सका जिससे यातायात के सुचारू संचालन में काफी सहायता प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हत्या:पति ने पत्नी को पाठल से काट मौत के घाट उतारा.. हत्यारा पति गिरफ्तार...

ड्रोन की नजर से दून पुलिस की ट्रैफिक सुचारू निगरानी

इस दौरान  वीकेंड पर मसूरी से देहरादून आने वाला ट्रैफिक को कुठाल गेट ,साई मंदिर ,काठ बांग्ला पुल , कृषाली चौक  चौक से होते हुए दिल्ली ,हरिद्वार ,ऋषिकेश व अन्य स्थानो के लिए भेजा गया। इसी प्रकार देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बायपास से बल्लूपुर चौक से सप्लाई चौक से किमाड़ी मार्ग से हाथी पांव से ज़ीरो पॉइन्ट होते हुए मसूरी की ओर भेजा गया। जिससे शहर में आने तथा शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के रुट अलग-अलग होने के कारण यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सीनियर सिटीजन की सुरक्षा दृष्टिगत मुख्यालय स्तर पर होगी अब मासिक समीक्षा,DGP अशोक कुमार ने प्रदेश में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पुख़्ता करने की दिशा में सभी जनपद SSP/SP को इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए दिशा-निर्देश..

 आगामी दिनों में राजपुर रोड स्थित आशियाना में प्रस्तावित वीवीआइपी कार्यक्रम के दृष्टिगत राजपुर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में संबंधित विभागों/कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र संपन्न कराने हेतु वार्ता की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:नकल आरोपी खालिद की अतिक्रमण संपत्ति पर गरजा धामी का बुल्डोजर..लापरवाह सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस कर्मी भी सस्पेंड..

साथ ही राजपुर रोड पर यातायात के अध्यक्ष दबाव पड़ने पर यातायात को जाखन से मसूरी डायवर्ज़न पर यातायात के शिफ्ट कर यातायात का सुचारु  संचालन सूनिश्चित किया गया..

देहरादून पुलिस द्वारा किया गए प्रयासों की यात्रियों/पर्यटकों तथा आमजनमानस द्वारा सराहना की गई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें