सोशल मीडिया में फेमस होने का शौक ले पहुँचा थाने..युवक द्वारा हाथ में पिस्टल नुमा चीज पकड़कर खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल..वीडियो का संज्ञान लेकर SSP देहरादून द्वारा दिए गए थे कार्रवाई के निर्देश…

पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक को हिरासत में लेकर की विधिक कार्यवाही, प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया सीज..

वीडियो में दिख रही पिस्टल नुमा चीज निकली बच्चों के खेलने की पिस्टल.

देहरादून: सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक एक युवक को थाने ले जा पहुँचा.जीहां देहरादून में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक हाथ में पिस्टल नुमा चीज को पकड़ कर खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल को चलाता हुआ दिख रहा था.वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के विरुद्ध आवश्यकता कार्यवाही के निर्देश दिए गए.इसी क्रम में पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया..थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान शौर्य पुत्र गिर विजय डांडिया निवासी H- 322 नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई.ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने के चलते हिरासत में लेकर युवक के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई.इतना ही नहीं अभियुक्त द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को MV Act में सीज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, कपाट खुलने की तिथि घोषित…

वही जांच करने पर पता चला कि वीडियो में अभियुक्त के हाथ में दिख रही पिस्टल नुमा चीज बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल निकली,जिसे पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय पुलिसिंग: असहाय बुजुर्ग महिला को त्वरित न्याय..कब्जेदार किराएदार को हटा कुछ ही घंटो में खाली कराया दून पुलिस ने पीड़ित का मकान.. ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें