दुःखत: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी जबरदस्त टक्कर.. यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष सहित तीन लोगों के दर्दनाक मौत…ट्रक चालक गिरफ्तार..

देहरादून: ऋषिकेश के नटराज चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रक ने एक साथ कई वाहनों को बीती रात जबरदस्त टक्कर मारी.. इस दुर्घटना में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है..

पुलिस जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 2024 को रात्रि समय 22.00 बजे के लगभग ऋषिकेश नटराज चौक के पास देहादून जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे के रास्ते से ट्रक संख्या UK14CA 3234 मुख्य़ सड़क पर ऊपर चढ रहा था.इस दौरान ट्रक की गति अधिक होने के कारण सडक किनारे खडे वाहनों को अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मारकर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया.इतना ही नहीं इन्हीं वाहनों के पास खडे 03 व्यक्तियों को भी ट्रक द्वारा टक्कर मारी.घटना में तीनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये.. अस्पताल में उपचार के दौरान पहले 02 व्यक्तियों की मौत हो गई.जबकि 01व्यक्ति का उपचार एम्स अस्पताल में चल रहा था,लेकिन आज सुबह दौरान उपचार जतिन नाम के तीसरे व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई..पुलिस ने घटना कारित करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.. मुक़दमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM पद से दिया इस्तीफा..*

 मृतकों के नाम:-

1- त्रिवेन्द्र पंवार पुत्र स्व- चन्दन सिंह पंवार नि0 265/5 देहरादून रोड निकट डायमंड होटल ऋषिकेश उम्र – 71 वर्ष ..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून शहर के बीचोबीच रिहायशी इलाकें में लगी भीषण आग..15 परिवारों के ठिकाने जलकर हुए ख़ाक..आग पर काबू पाकर पीड़ित परिवारों को दून पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू..

2-गुरजीत सिंह पुत्र स्व- श्री देवेंद्र सिंह निवासी शेरगढ़ रेशम माजरी लाल थप्पड़ ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष .

3- जतिन पुत्र पवन सिंह नि0 – रिठाला रोहणी सैक्टर दिल्ली उम्र – 23 वर्ष.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प..चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात...

गिरफ्तार ट्रक चालक’-

विजय कुमार पुत्र गजेन्द्र पता गांव रूमसी थाना अगस्त मुनि जिला रुद्रप्रयाग उम्र 40

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें