“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की कार्यवाही जारी..किन्नर का भेष धारण कर लोगों से बधाई वसूलने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार..

समुदाय विशेष का है गिरफ्तार अभियुक्त,अपने तीन अन्य साथियों को किन्नर का छद्म भेष धारण करवा कर उनके साथ बधाई मांगने लोगो के घरों पर जाता था..

गिरफ्तार अभियुक्त के साथी किन्नर के भेष में गृह प्रवेश की बधाई मागने पहुँचे थे एक घर में..

आस पास के लोगो को शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी..

पुलिस के मौके पर पहुंचने तक अभियुक्त के 03 अन्य साथी मौके से हो गए थे फरार..

देहरादून: “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की लगातार सख़्त कार्रवाई जारी हैं.इस विशेष अभियान के तहत ऐसे लोग,जो भेष बदलकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी और जबरन पैसे की वसूली कर रहे हैं,उनके खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है.इसी क्रम में थाना पटेल नगर नायगांव पुलिस ने किन्नर बन बधाई मांगने के नाम पर जबरन वसूली करने वाले गिरोह के एक बहरूपिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा धरपकड़ दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के तीन अन्य साथी फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.गिरफ्तार अभियुक्त यासीन पुत्र रोशन अली सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है..

यह भी पढ़ें 👉  गेंगस्टर की हत्या : देहरादून में हार्डकोर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या.. हमलावरों की धरपकड़ में कई टीमें जुटी..मृतक पर 50 से अधिक संगीन मुकदमें दर्ज..30 से अधिक हत्या के मामलें.. झारखंड गैंग से जुड़ा कनेक्शन..घटना गैंगवार से जुडी :पुलिस..

कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2025 को शिमला बाईपास रोड समीप सांई लोक कालोनी झींवरहेडी (देहरादून) में कुछ संधिक्त लोगों के किन्नर बनकर एक नवनिर्मित घर मे गृहप्रवेश के अवसर पर बधाई मांगने के लिए आने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. सूचना पर चौकी नया गांव से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही किन्नर के भेष में आये 03 व्यक्ति मौके से फरार हो गए.हालांकि उनके साथ ढोल लेकर आए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया,जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 32 वर्ष बताया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विकास नगर गोलीकांड में फरार 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 24 घण्टें में किया गिरफ्तार..एक अन्य की तलाश….एसएसपी खुद संभाली थी धरपकड़ की कमान..गिरफ्तार हमलावर मेरठ-मुजफ्फरनगर के..

गिरफ्तार अभियुक्त यासीन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों,जिनमे से 02 लड़के किन्नर के छद्म भेष में थे.उनके साथ सांई लोक कालोनी में एक नवनिर्मित घर पर गृहप्रवेश की बधाई मांगने के लिए आया था.लेकिन आसपास के लोगों को संदेह होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. अभियुक्त और उसके साथियों द्वारा उक्त घर से बधाई के नाम से पैसे लेने का प्रयास लिया गया था.पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के साथियों के संबंध में जानकारी करने पर उनके भी समुदाय विशेष के होने की जानकारी प्राप्त हुई है.जिनकी धरपकड़ जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर तत्पर रहेगी:मुख्यमंत्री धामी...

गिरफ्तार अभियुक्त :-

यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र- 32 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें