हिमाचल प्रदेश के शातिर वांटेड अपराधी को उत्तराखंड STF ने धर-दबोचा..

आर्म्स एक्ट,व्यापारी के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर अपराधी घटना कारित करने सहित अन्य संगीन मुकदमें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज.

उत्तराखण्ड एसटीएफ और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही..

देहरादून : हिमाचल प्रदेश के मंडी (सदर ) क्षेत्र से फरार शातिर वांटेड अपराधी को उत्तराखंड STF ( स्पेशल टास्क फोर्स )ने देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है,जिसके ऊपर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थान में आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी, व्यापारी के घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर वसूली के लिए डराने धमकाने जैसे मुकदमें दर्ज है.ऐसे में एसटीएफ देहरादून और हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 23जुलाई 2026 कों शातिर अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा पुत्र विमल शर्मा देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया अभियुक्त हिमाचल प्रदेश के थाना मंडी सदर,प्लाट नं० 07 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड का रहने वाला है..

यह भी पढ़ें 👉  Good News:उत्तराखण्ड पुलिस के 495 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल..

बता दें की उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को ईनामी एंव बाहरी राज्यों के अपराधियों/गैंग के सदस्यों की धरपकड के लिए निर्देश दिये गए थे.इसके अनुक्रम में STF, एसएसपी अजय सिंह द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देश देते हुए प्रदेश में रह रहे उत्तराखण्ड एंव बाहरी प्रदेशों के सक्रिय गैंग एंव उनके सदस्यों की तलाश/सत्यापन कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही लगातार की जा रही हैं..इसी क्रम एसटीएफ देहरादून एंव हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक शातिर अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा पुत्र विमल शर्मा कों देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा 09.जुलाई 2026 को वादी ( शिकायतकर्ता)मुकदमा विनय कुमार शर्मा नि० मंडी के घर में घुसकर तंमचे से वादी और उसके परिजनों को डराया, धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी थी.इस पर थाना सदर मंडी में धारा 131,133 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था. इस घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था.. हिमाचल पुलिस ने बताया कि अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा एक शातिर अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी थाना मंडी में संगीन मुकदमें पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: देहरादून में इन 13 बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,10 करोड़ से अधिक की चल-अचल प्रॉपर्टी होगी अटैच.. 150 से अधिक रडार पर

गिरफ्तार अभियुक्त
आयुष वेदांग शर्मा पुत्र श्री विमल शर्मा नि० प्लाट नं० 07 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड थाना मंडी सदर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की बड़ी कार्यवाही.. 29 पुलिस अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी..

आपराधिक इतिहासः

  1. मु०अ०सं० 179/26 घारा 131,133 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।
  2. मु०अ०सं० 306/25 धारा 3(5),115 (2), 333 बीएनएस थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें