शिकंजा: फर्जी लाईसेंस धारकों के विरुद्ध उत्तराखंड STF शिकंजा तेज़..रुद्रपुर में भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों/ कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी..

गिरफतार अभियुक्त ने पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे जल्दी ही साक्ष्य के आधार पर अन्य अवैध शस्त्र धारकों पर होगी कार्यवाही: SSP STF

10 जून क़ो काशीपुर के एक कार से बरामद भारी हथियारों में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल क़ो भी STF ने किया गिरफ्तार.. मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज़

01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

देहरादून/रुद्रपुर : उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलाए जा रहे फर्जी लाइसेंस धारकों के खिलाफ STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई जा रही है..इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों एवं कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है.एसटीएफ द्वारा इस प्रकरण में काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें के तहत रुद्रपुर क्षेत्र से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर 02 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है..STF एसएसपी अजय सिंह की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें फर्जी शस्त्र लाइसेंस के नाम पर हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं.हाल के दिनों में एसटीएफ. द्वारा 03 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 07 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है..दो दिन पहले ही 10जून 2026 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से भी 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये थे. इस कार्यवाही में नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल क़ो गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्यपाल का सराहनीय कदम,"पथ प्रदर्शक" कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण और मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की बड़ी पहल

STF एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है. अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके है. इसी क्रम एसटीएफ टीम ने कल रात्रि एसटीएफ को रुद्रपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था.इसी सूचना पर STF टीम द्वारा दिनांक 11-06-26 की रात्रि में कार्यवाही करते हुए इनके कब्जे से कब्जे से 01 पम्प एक्शन आँटोमैटिक बन्दूक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्ट आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये.एसएसपी एसटीएफ द्वारा यह भी बताया गयी की दिनांक 10-06-26 को काशीपुर क्षेत्र से जो स्विफ्ट काजिसमे भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे वह कार गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नियत से काशीपुर में पार्किग मे छुपाकर खडी की गयी थी । एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामदा कार की चाबी भी बरामद हुई । पूछताछ में अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये है, जिस पर सूचना विकसित कर कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री धामी ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..

STF एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक इसके अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

बता दें की मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 04-06-2026 जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था.उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये थे, जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था। बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड चामुण्डा विहार काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाये गये। जिस सम्बन्ध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी-पतारसी कर तलाश हेतु एसटीएफ. की विभिन्न टीमे दबिश दे रही थी, इसी क्रम मे दिनांक 11-06-26 की देर रात्रि को एस0टी0एफ0 द्वारा रुद्र्पुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर एवं उसके ड्राईवर अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर को हिरासत मे लिया गया. और इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आँटोमैटिक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये.

STF एसएसपी की आमजन से अपील
एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी

एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

गिरफ्तारी

  1. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर
  2. अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर

बरामदगीः

  1. एक पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर
  2. एक ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय 01 मैंगजीन
    3.एक आटोमैटिक पिस्टल .30 बोर मय 01 मैगजीन
  3. 08 जिन्दा कारतूस
    5.दो फर्जी लाईसेंस
  4. एक चाबी कार की

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें