भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की कार्रवाई जारी.. ₹15000 रिश्वत लेते राजस्व कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार..

देहरादून/पौड़ी: उत्तराखंड में  भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस ) की कार्रवाई लगातार जारी है.. ताजा मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के अगरोड़ा क्षेत्र का हैं.जहाँ शनिवार को विजिलेंस की टीम ने अगरोड़ा क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगों) को ₹15000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप कर गिरफ्तार किया गया है..आरोप हैं कि शिकायतकर्ता के पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन करने और उसकी आख्या बनाने के एवज में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि द्वारा 15000/-रुपये रिश्वत की रकम वसूल की गई.विजिलेंस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश रवि के आवास की तलाशी लेने व अन्य स्थानों पर उनकी चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Criminals के खिलाफ जारी हैं दून पुलिस का शिकंजा..थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार..पूर्व में मुख्य अभियुक्त-भाई अपनी पत्नी सहित 03 लोग गिरफ्तार..दून पुलिस के गिरफ्त से नहीं बचेगा कोई White Collar Criminal…लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले चाहे कितनी भी बचने की कोशिश करे..हर हाल में जायेंगे जेल : SSP देहरादून..

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में 15हजार रिश्वत मांगी गई थी.इसी क्रम शनिवार (05अक्टूबर 2024) को शिकायतकर्ता से पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का कड़ा प्रहार ज़ारी.. NDPS एक्ट में फरार चल रहें ईनामी तस्कर हम्माद को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घेराबंदी कर दबोचा..दुबई से दिल्ली पहुँचा था अभियुक्त..

भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की कार्रवाई पर निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी.

यह भी पढ़ें 👉  दून यूनिवर्सिटी में खाद्य सुरक्षा का एक्शन: 54 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच, 09 मानकों पर फेल…5 सैंपल जांच को भेजे..

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की अपील

विजिलेंस के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है.या फिर उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें