सतर्कता: दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा पुख्ता तैयारियां..धनतेरस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद शहरी क्षेत्र में सभी रेहडी/ठेली सहित छोटे-बडे माल वाहक वाहन रहेंगे प्रतिबन्धित..अग्निसुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर फायर टेण्डर नियुक्त करने के निर्देश: SSP देहरादून…

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में परिस्थिती के अनुसार ट्रैफिक प्लॉन तैयार करने के दिये निर्देश…

नगर के सभी व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर तैयार की जा रही है प्रभावी कार्ययोजना..

आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्त अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गोष्टी..

देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया..इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी धनतेरस और दीपावली के पर्व के दौरान मुख्य मार्गों में यातायात के दबाव तथा मुख्य बाजारों में भीड-भाड के दृष्टिगत धनतेरस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद नगर क्षेत्र में फड-ठेली तथा छोट-बडे सभी प्रकार के माल वाहक वाहनो को प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिये गये..उक्त सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर पर्वो के दौरान प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये..साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्व के दौरान यातायात के दबाव का आंकलन करते हुए पूर्व से ही प्रभावी ट्रैफिक प्लॉन बनाने के निर्देश दिये गये..इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों तथा भीड भाड वाले स्थानों पर अग्निसुरक्षा की दृष्टि से सवेंदनशील स्थानों को चिन्हित करने तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून को उक्त सभी संवेदनशील स्थानों पर फायर टेण्डर नियुक्त करने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण..WelFare सहित जवानों का भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश..अपने बीच SSP अंकल को देख पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें