
देहरादून : नगर निगम जुर्माना राशि कों रफादफ़ा कराने के एवज में 3000/- रिश्वत लेने के आरोप नगर निगम सुपरवाइजर को घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है..
विजिलेंस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि उसकी चांदचक रोड बंजारावाला में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। जिसके पास पानी फैले होने पर सुपरवाइजर/ सफाई नायक अंकुश कुमार नगर निगम देहरादून द्वारा उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम,2016 के तहत 10000/- रुपए का चालान किया गया था,जिसको निपटाने के एवज में आरोपी द्वारा 3000/- रुपए अवैध रिश्वत की मांग की गई थी..
शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया.और पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया. ट्रैप टीम द्वारा 25 मई 2026 को आरोपी सुपरवाइजर/ सफाई नायक अंकुश कुमार को शिकायतकर्ता से 3,000/- रुपए अवैध रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है…









