कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत..और नियमों का उल्लंघन कर हुड़दंग करने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई भी: दून पुलिस

जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बैरियर स्थापित कर कावड़ यात्रा में आये श्रद्धालुओं के वाहनों को ऋषिकेश और हरिद्वार में उनके गंतव्य की ओर किया जा रहा रवाना..

  कांवड़ यात्रा के नाम पर नियमों का उल्लंघन करने वालों चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइलेंसर हटाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाली 15 बाइकों को किया गया सीज..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: गढ़वाल रेंज के दारोग़ा-इंस्पेक्टरों के बंपर तबादले..देहरादून-हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों से पहाड़ चढ़ेंगे  दारोग़ा-इंस्पेक्टर !..

देहरादून: कांवड़ यात्रा में अपनी पूर्ण आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं का दून पुलिस द्वारा लगातार स्वागत किया जा रहा है.वही इसके साथ ही अन्य राज्यों से देहरादून शहर होते हुए जाने वाले सभी कावड़ यात्रियों को अलग-अलग आंतरिक मार्गो पर बैरियर स्थापित कर यात्रियों के वाहनों को निरंतर उनके गंतव्यो हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर रवाना किया जा रहा हैं. वही दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा के नाम पर नियमों के साथ खिलवाड़ कर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई भी जा रही हैं. इसी क्रम में रविवार 28 जुलाई 2024 को थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा आशारोडी चैक पोस्ट के पास चैकिंग के दौरान अपनी बाइकों से साइलेंसर निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लघन करने वालों चालकों की 15 बाइकों को MV Act के अन्तर्गत कार्रवाई कर सीज किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  दून यूनिवर्सिटी के गेट पर खुलेआम पिस्टल लेकर गुंडागर्दी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें