अंकिता भंडारी के नाम पर ये कैसी राजनीति?. न्याय क़ी बजाय-राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का खेल ज़ारी!….

देहरादून :उत्तराखण्ड की देवभूमि में एक अत्यंत संवेदनशील और दुःखत घटना को लेकर विपक्ष के साथ वामपंथी विचारधारा से जुड़े तत्व सोशल मिडिया से लेकर सड़कों तक़ हुंकार भरते नजर आ रहें हैं..न्याय हो ये सबकी मांग हैं, लेकिन अंकिता भंडारी के नाम पर न्याय की बजाय राजनीतिक रोटियाँ सेंकने की कोशिशें की जा रही हैं!, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी हैं..मुद्दे समाप्त हो चुके हैं, लेकिन अब विपक्ष में बैठे लोग अंकिता भंडारी एक राजनीतिक टूलकिट बन चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों का न उत्तराखण्ड से कोई सरोकार है, न ही इस प्रकरण की वास्तविक समझ—वे दिल्ली से देहरादून आकर एक संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे जानकार मानते हैं बाहरी तत्वों की यह कोशिश उत्तराखण्ड की जनता को कतई स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  चार-धाम यात्रा सुरक्षा भगवान भरोसे,पैदल श्रद्धालुओं के साथ सरेआम लाठी डंडों से मारपीट !. वायरल वीडियो चर्चाओं में, मुकदमा दर्ज..4 आरोपी गिरफ्तार.. देखिए वीडियो..

जानकरों के अनुसार यह वही विचारधारा है, जिसने बार-बार देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है—कभी ‘टुकड़े-टुकड़े’ जैसे नारे लगाने वालों का समर्थन,
कभी राष्ट्र विरोधीयों की फांसी का विरोध,
,तो कभी चीन का समर्थन करते हुए भारतीय सेना का अपमान…..आज वही लोग देवभूमि उत्तराखण्ड में आकर अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति करने का दुस्साहस भरा खेल कर रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  हत्या कर 09 वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2014 में जाखन निवासी व्यक्ति की गई थी निर्मम हत्या..

उत्तराखण्ड की जागरूक जनता भली-भांति जानती है कि इन लोगों का उद्देश्य न तो न्याय है और न ही पीड़िता के प्रति सच्ची संवेदना। इनका एकमात्र मकसद प्रदेश की शांति व्यवस्था को बाधित करना, चुनी हुई सरकार को बदनाम करना और संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाना है। जिनका प्रदेश में कोई सामाजिक या राजनीतिक अस्तित्व नहीं है, कुछ लोग यहां आकर भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक..स्वदेशी अपनाओं अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान...

राज्य सरकार इस दुःखत विषय पर स्पष्ट कर चुकी हैं कि,उत्तराखण्ड की जनता ऐसे षड्यंत्रों को कभी सफल नहीं होने देगी। सरकार पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपना दायित्व निभा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और जनभावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..देवभूमि उत्तराखण्ड में अराजक राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है—
यहां केवल न्याय, सत्य और शांति का मार्ग ही स्वीकार्य है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें