Women Day:महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा..अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं..एक सप्ताह महिला सारथी देंगी फ्री राइड..

मंत्री रेखा आर्या ने महिला सारथी के साथ शहर में ली राइड…

मुख्यमंत्री के साथ किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ..

देहरादून: (8 मार्च2025) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च से देहरादून की सड़कों पर महिला सारथी अब महिला मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगी. योजना की लांचिंग के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में महिलाएं पीछे थी लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम लहराएंगी.

यह भी पढ़ें 👉  थाना प्रेमनगर में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान..आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही सहित जन-शिकायतों के निस्तारण के सख्त निर्देश : SSP दून..

आईआरडीटी सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सारथी योजना की लांचिंग की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण दिशा में लगातार प्रयासरत है और हमने हाल ही में कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की है.

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग:नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क़ानून व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं मैदान पर उतरे SSP देहरादून.. भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दून पुलिस ..पुलिस व्यवस्था को देख आमजन ने भी किया SSP अजय सिंह का धन्यवाद..

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत एक बालिका के जन्म के समय से ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे ज्यादा योगदान खुद महिलाओं का होना चाहिए.कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सारथी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति 6 महीने देखने के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है. कार्यक्रम में पांच विभिन्न पुरुष प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में नाम कमाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया.इस अवसर पर विधायक खजान दास, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  सडक पर सरेआम दबंगई दिखाने वाले युवकों के सिर से दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत..घटना में शामिल यूपी निवासी 02 युवकों को गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजा कसा..घटनाक्रम के वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए SSP देहरादून ने दिये कार्रवाई के निर्देश

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें