अपहरण की साजिश का पर्दाफाश..पैसों के विवाद में महिला को डराने की प्लानिंग,19 साल की युवती गिरफ्तार;4 आरोपी फरार—धरपकड़ जारी..

देहरादून: बीते 23 सितंबर 2026 को रायपुर क्षेत्र में महिला के अपहरण के प्रयास के मामलें का दून पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में शामिल 19 वर्षीय युवती चाहत उर्फ अन्नू को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश कर धरपकड़ जारी है..पुलिस के मुताबिक, व्यापार में हुए पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर महिला को डराने की साजिश रची गई थी.पुलिस जांच पड़ताल ले अनुसार,आरोपियों ने अठूरवाला-भानियावाला में डेयरी चलाने के लिए सुषमा वर्मा से सौदा किया था। इसी सौदे में पैसों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था.और उसके बाद डराने के लिए अपहरण कीं साजिश..

23 सितंबर की सुबह हुई थी अपहरण की कोशिश.
जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास सुषमा वर्मा को काले रंग की स्विफ्ट कार में जबरन बैठाने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने और आसपास लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर और एसओजी देहात की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान शुरू की।
₹7.50 लाख में हुआ था डेयरी का सौदा:
इस मामलें में जांच के दौरान पुलिस ने 26 सितंबर को सहस्रधारा रोड से 19 वर्षीय चाहत उर्फ अन्नू को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि चाहत उर्फ अन्नू और दीपक पासवान मिलकर बिजनेस शुरू करना चाहते थे। दोनों ने सुषमा वर्मा से अठूरवाला-भानियावाला में 11 गायों वाली डेयरी चलाने का सौदा ₹7.50 लाख में किया था। पुलिस के मुताबिक, इसमें ₹5 लाख नकद और ₹2.50 लाख का चेक दिया गया था।
आरोपियों के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि डेयरी की गायें रोजाना करीब 150 लीटर दूध देती हैं, लेकिन बाद में दूध की मात्रा काफी कम निकली। इसके बाद आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
पैसों के विवाद में डराने की बनाई योजना:
पुलिस के मुताबिक, इसी पैसों के विवाद के चलते आरोपियों ने सुषमा वर्मा को डराने की योजना बनाई। वारदात के लिए कारगी चौक के पास से काले रंग की स्विफ्ट कार किराये पर ली गई और 23 सितंबर की सुबह आरोपी महिला की तलाश में सहस्रधारा पहुंचे। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
01 गिरफ्तार, 04 आरोपी वांछित, धरपकड़ ज़ारी
पुलिस ने मामले में चाहत उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दीपक पासवान, सुशांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु को वांछित किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में दुष्कर्म-हत्या का खुलासा..सुलभ शौचालय कर्मचारी निकला संगीन अपराध का हैवान.. दरिंदगी की सारी हदें पार कर महिला के शव को कूड़ेदान में फेंका..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें