गुंडागर्दी: सरेआम फिर से बीच सड़क पर गुंडागर्दी.. ईंट,पत्थर डंडों से एक दूसरे पर जानलेवा हमला.. प्रेमनगर पुलिस नदारत..

देखें हमलें का वीडियो..

शांति व कानून व्यवस्था किसके भरोसे?? आये दिन सड़कों पर जानलेवा हमलें, गुंडागर्दी कब तक??

पुलिस का इकबाल कहाँ??

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर आए दिन सरेआम गोलीबारी,मारपीट,जानलेवा हमला कर गुंडागर्दी की घटनाएं एक बार फिर से शांति और कानून व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं..एक घटना को लेकर चिंताएं कम नहीं होती,दूसरी घटना सामने आकर नई चिंता दे जाती हैं.. ताजा मामला एक बार फिर थाना प्रेम नगर से कुछ दूरी पर केहरी गांव में मेन हाईवे रोड का है,जहां दो पक्षों के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे होकर लाठी,डंडे,ईंट और पत्थर से एक दूसरे पर जानलेवा हमला करते नजर हैं.. सरेआम अराजकता और शांति व्यवस्था भंग करने की इस घटना ने एक बार कानून व्यवस्था के रखवालों की पोल खोली है.. जानकारी के अनुसार सरेआम गुंडई की घटना गुरुवार रात 10:30 बजे के आसपास की है.इस घटना को लेकर जिस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह देहरादून वासियों को एक बार फिर चिंता में डालकर असुरक्षा का भाव दे रहा है..हालांकि एसएसपी देहरादून हर घटना के बाद प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते रहे हैं. लेकिन कुछेक थाना-चौकी इस तरह की घटनाओं कोई सबक नहीं ले रहें..

यह भी पढ़ें 👉  आढ़त बाजार शिफ्टिंग की कवायद तेज,जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर तय समयावधि में सर्वे कार्य पर दिया जोर.

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

थाना प्रेम नगर क्षेत्र में आए दिन सरेआम सड़कों पर दो पक्षों के बीच इस तरह के जानलेवा हमलों ने एक बार फिर से स्थानीय पुलिसिंग की कलई खोली है. इससे आलाधिकारी भी चिंतित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून बीच बाजार में बनी अवैध निर्माण को भी हटाने का सिलसिला शुरू..एक और अवैध संरचना पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें