कंडारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी,4 की मौत,6 घायल..

रात के अंधेरे में 4 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर चला रेस्क्यू अभियान, SDRF-DDRF और ग्रामीणों ने 5 से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को निकाला..

रुद्रप्रयाग: जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के कंडारा के समीप सोमवार देर रात बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. वाहन में 10 लोग सवार थे.हादसे में चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या UK13 TA 0706 कंडारा में बारात में शामिल होने के बाद गांव रांसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश…गिरोह में शामिल महिला/पुरुष गिरफ्तार..दिल्ली से देहरादून बेचने के लिए लायी गई 03 नाबालिग बालिकाओं को किया रेस्क्यू..गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े.गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गैर राज्यों में रवाना:SSP दून..

मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि हादसे में छह लोग घायल हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है। इसके बाद SDRF, DDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

4 किलोमीटर पैदल चलकर निकाले घायल और शव

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार का "फॉर एक्सीलेंस इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड : ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने वाले कर्मठ उत्तराखंड सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर को गृह मंत्रालय का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन्वेस्टिगेशन सम्मान...

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल तक सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं था। बेहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू टीमों और ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ा। लगभग पांच से छह घंटे तक चले अभियान के बाद सभी छह घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं खाई से चारों मृतकों के शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  घर की पार्किंग से चोरी हुई लग्जरी कार घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टें के अदंर किया खुलासा..20 लाख क़ीमत की गाड़ी बरामद कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दबोचा…

हादसे में मृतकों की पहचान

  • कुंवर सिंह (60 वर्ष), निवासी रांसी।
  • मदन सिंह (40 वर्ष)।
  • सूरत सिंह (42 वर्ष), निवासी देड़ा, ऊखीमठ।
  • बलवीर सिंह (70 वर्ष), निवासी रांसी।

छह घायल अस्पताल में भर्ती

  • उमेद सिंह राणा (52 वर्ष)
  • राजेंद्र सिंह (56 वर्ष)
  • लविश राणा (25 वर्ष)
  • वंशिका (8 वर्ष)
  • उर्मिला देवी (33 वर्ष)
  • पूजा (34 वर्ष)

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही वाहन में सवार होकर बारात से घर लौट रहे लोगों के लिए यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें