बड़ी खबर: मौत की खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, 8 की दर्दनाक मौत, 26 घायल..

हरिद्वार से चमोली जा रही थी बस, गूलर पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा; SDRF ने दुर्गम रास्ते से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया..

टिहरी: उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जनपद टिहरी में गूलर बाजार के समीप हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा मुहिम: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 195 और युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस की चालानी कार्यवाही..

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। यात्री बस संख्या UK09PA-9779 गूलर पुल के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF की ढालवाला पोस्ट और वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त टीमें रवाना की गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी में आज से ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ का विधिवत् शुभारम्भ..पहाड़ी संस्कृति,पर्वतीय व्यंजनों सहित साहसिक एडवेंचर स्पोर्टस,Vehicle रैली सहित स्थानीय कलाकारों की स्टार नाईट प्रस्तुति का लुफ्त उठा सकेंगे लोग....अलग-अलग तरह की Activity से कार्निवल को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास: जिलाधिकारी

रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे 26 घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गहरी खाई से स्ट्रेचर के सहारे घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले 8 लोगों के शव भी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाए गए।घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में SDRF की टीमों ने सघन सर्च अभियान भी चलाया। संयुक्त प्रयासों के बाद राहत एवं बचाव अभियान पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल में अग्निकांड..एक क़ी मौत..आग के बीच फंसे मरीजों के लिए देवदूत बनी दून पुलिस..आईसीयू में गैस रिसाव और धुँए की परवाह किये बिना त्वरित कार्यवाही कर मरीजों को रेस्क्यू कर पुलिस ने बाहर निकाला.. रेस्क्यू पुलिस टीम भी घायल.

सुबह-सुबह हुए इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें