कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग का वीडियो वायरल करना पड़ेगा भारी!. बिना अनुमति रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर प्रसारण करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई..

दून पुलिस की सख्त चेतावनी—फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर न्यायिक कार्यवाही के वीडियो अपलोड या शेयर करना पड़ सकता है भारी, भ्रामक कैप्शन लगाकर वायरल करने वालों पर भी रहेगी कार्रवाई की नजर।

देहरादून। सोशल मीडिया पर न्यायालयों की न्यायिक कार्यवाही के वीडियो क्लिप प्रसारित करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने, एडिट करने अथवा दूसरे लोगों तक प्रसारित करने वालों को दून पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्र के पहले दिन सरकार को घेरने के मूड़ में विपक्ष , विधायक सदन में तो, संगठन गैरसैण में करेगा विरोध प्रदर्शन..

दून पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यायालयों में चल रही न्यायिक कार्यवाही से संबंधित वीडियो प्रचारित एवं प्रसारित किए जा रहे हैं। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों की न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग का अनधिकृत उपयोग प्रतिबंधित है।

पुलिस के मुताबिक, बिना पूर्व अनुमति न्यायिक कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करना, रिकॉर्डिंग निकालना, उसे अपलोड करना, पोस्ट या री-पोस्ट करना, प्रसारित करना, एडिट करना, संग्रहित करना अथवा उसका व्यावसायिक उपयोग करना प्रतिबंधित है। इस प्रकार की रिकॉर्डिंग के उपयोग एवं प्रसारण के लिए संबंधित न्यायालय के प्राधिकृत अधिकारी की पूर्व अनुमति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  नोटिस ज़ारी: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण,पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का सख्त नोटिस ज़ारी ..

भ्रामक कैप्शन और एडिटिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने विशेष रूप से आगाह किया है कि न्यायालय की कार्यवाही के वीडियो को एडिट करके, भ्रामक कैप्शन लगाकर अथवा गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर वायरल करना भी गंभीर मामला हो सकता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री अपलोड या प्रसारित करने से बचने की अपील की गई है।

दून पुलिस ने आमजन से यह भी अपील की है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा न्यायिक कार्यवाही का ऐसा वीडियो साझा किया जाता है तो उसे आगे फॉरवर्ड या प्रसारित न करें।

यह भी पढ़ें 👉  2 अक्टूबर को प्रदेशभर में विशेष ग्राम सभाएं, ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ शुरू होगा जन योजना अभियान गांवों की विकास प्राथमिकताओं पर होगा सीधा संवाद, ग्रामीणों के सुझावों से तैयार होगी विकास की कार्ययोजना..

पुलिस का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

देहरादून पुलिस का स्पष्ट संदेश: न्यायिक कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने का मतलब यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति उसकी रिकॉर्डिंग बनाकर अपनी मर्जी से सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें