प्रवासी उत्तराखंडियों को धामी का बड़ा संदेश, गांवों से जुड़ें और प्रदेश के विकास में निभाएं भागीदारी..

गाँव लौटें, जड़ों से जुड़ें और उत्तराखंड के विकास में भागीदार बनें”:धामी

30 प्रवासियों ने गोद लिए अपने पैतृक गांव, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित; बोले- प्रवासियों के अनुभव, निवेश और सामर्थ्य से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रवासियों से अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने के साथ प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि हैं। उनके अनुभव, तकनीकी ज्ञान, प्रतिभा, निवेश और सामर्थ्य से उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने की पहल करने वाले 30 प्रवासी उत्तराखण्डियों का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल मातृभूमि के प्रति लगाव और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। अन्य प्रवासियों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने गांवों के विकास में योगदान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: चौकी इंचार्ज पर योगा टीचर से बलात्कार करने का आरोप...गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज..SSP देहरादून ने तत्काल आरोपी दारोग़ा को किया सस्पेंड..महिला अधिकारी को सौपीं जांच..

35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, 3.5 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

धामी ने कहा कि उत्तराखंड विकास के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। प्रदेश में 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सरकार जल्द ही उन्हें प्रोत्साहन राशि देने के साथ अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में भी वृद्धि करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि एप्पल, कीवी और तिमुर मिशन के जरिए कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने वाले ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की बिक्री छह करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है।

50 साल की पेयजल जरूरतों को पूरा करेगी सौंग बांध परियोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। देहरादून की आगामी 50 वर्षों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए सौंग बांध परियोजना पर काम चल रहा है। जमरानी और लखवाड़ बांध परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और हेलीपोर्ट निर्माण से प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: दून मेडिकल कॉलेज की पांचवी मंजिल से कूदने की धमकी देकर सिरफिरे ने किया इस कारण ड्रामा..बमुश्किल पुलिस ने किया काबू .

मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्यमिता और स्वरोजगार के क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उत्तराखंड को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश का समग्र विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक सहभागिता से संभव है।

प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के ब्रांड एंबेसडर : मुख्य सचिव

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में सड़क और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदेश की विशिष्ट पहचान बताया। विधायक विनोद चमोली ने प्रवासियों से अपने पैतृक गांवों में घर बनाने और गांवों से जुड़ाव बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबी तीन नाबालिग बच्चियां..SDRF ने 02 के शव किए बरामद..एक को सकुशल बाहर निकाला..

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य का वास्तविक ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि उनके तकनीकी ज्ञान, उद्यमशीलता और निवेश से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासियों से संवाद और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ एवं प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया गया है। इसके लिए वेबसाइट भी विकसित की गई है।

सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी, पूर्व केंद्रीय सचिव सुधांश पंत, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत, डीजीपी दीपम सेठ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें