शर्मनाक: चौकी इंचार्ज पर योगा टीचर से बलात्कार करने का आरोप…गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज..SSP देहरादून ने तत्काल आरोपी दारोग़ा को किया सस्पेंड..महिला अधिकारी को सौपीं जांच..

देहरादून:जब ख़ाकी में बैठा रक्षक ही भक्षक हो जाये तो फ़िर किस पर भरोसा किया जाए..जिहाँ ऐसा ही संगीन मामला देहरादून से सामने आया हैं.यहाँ मयूर विहार पुलिस चौकी इंचार्ज पर एक योगा ट्रेनर ने पिस्तौल दिखाकर डराने,मारपीट करने और बलात्कार का संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजपुर में धारा 323,506,509,354ख और 376 IPC के तहत मुकदमा दर्ज होने के उपरांत एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने आरोपी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया हैं. वही पूरे मामलें की जांच-विवेचना सर्किल ऑफिसर रीना राठौर के निर्देशन में महिला दारोग़ा भावना को सौंपी गई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ठगी: Rajeev Gandhi International Cricket Stadium देहरादून में Platinum Membership के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने मामलें में DIAL कम्पनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

पहली बार नैनीताल के होटल में पुलिस का ख़ौफ दिखाकर दुष्कर्म !

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने इस गंभीर विषय के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अपनी शिकायत दी थी. शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि वह राजपुर इलाकें में रहती है,और योगा ट्रेनर का काम करती हैं.और उनके पति विदेश में रहते हैं.महिला के अनुसार बीते वर्ष फरवरी-2023 में उनके घर से उनकी नौकरानी ने जेवरातों से भरे बाक्स से 20 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए थे.इस घटना के संबंध में 13 फरवरी 2023 को थाना राजपुर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था.इसके बाद दर्ज मुदकमें की जांच-विवेचना उस समय राजपुर थाने के अंतर्गत कुठालगेट के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे.महिला का आरोप है कि केस विवेचना के दौरान 17 दिसंबर-2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट उनके केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जाने की बात कहकर पीड़ित महिला को अपने साथ नैनीताल ले गए,जहाँ उन्होंने होटल के कमरे में डरा-धमकाकर  जबरन दुष्कर्म किया.इतना ही नहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि मनोज भट्ट लगातार उनको धमकी देते रहे कि अगर उसने इस विषय के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उनके केस में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  शानदार कार्यकाल के बाद IPS आयुष अग्रवाल की उत्तराखण्ड STF से भावभीनी विदाई.. कार्यकाल के दौरान 83 शातिर गैंगस्टर/ईनामी अपराधियों को भेजा ज़ेल..अंतरराष्ट्रीय स्तर के 190 साइबर गिरोह अपराधियों को किया बेनकाब.. लगभग 20 करोड़ की संपत्तियां कराई कुर्क..

फ्लैट में जबरन बुलाकर पिस्तौल के बल पर कई बार बलात्कार का आरोप..

जानकारी के अनुसार इस घटना के  बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर मनोज भट्ट का ट्रांसफर रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार चौकी इंचार्ज के पद में हो गया.इसके बाद वह सहस्रधारा रोड स्थित एक किराये के फ्लैट में रहने लगे.. आरोप है कि  इस फ्लैट में भी पीड़ित महिला को आरोपी दरोगा द्वारा कई बार डरा-धमकाकर जबरन बुलाया गया और फिर पिस्तौल के बल पर उसके बलात्कार की घटना को अंजाम  दिया गया !..

यह भी पढ़ें 👉  लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में अब मुख्य आरोपी के "मामा" की गिरफ्तारी.रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और निगरानी का था जिम्मा.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें