छठ पूजा पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सूर्य देव और छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना..

पूर्वांचल समाज को दी विशेष बधाई, छठ पर्व को बताया प्रकृति संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

देहरादून’मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रायपुर में बुजुर्ग महिला से ज्वैलरी लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा..घटना कारित करने वाले मामा-भांजा गिरफ्तार....स्ट्रीट क्राइम करने वाले सभी अपराधियों का नंबर जेल जाने का आयेगा:SSP देहरादून

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य देव की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें अनुशासन, संयम, समर्पण और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सफलता: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस  (IPS )में सिलेक्शन..UPSC CSE Result में 178 रैंक..इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं कुहू..

मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि छठ महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की जनपद पुलिस की दो-टूक.अवैध गतिविधियों में मिली संलिप्तता तो,होगी सख्त कार्यवाही..CM हैल्पलाइन एवं अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर हो त्वरित कार्यवाही..लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें