14 लाख की लूट में नया मोड़!..अब कथित वारदात में शामिल युवक ने ही वीडियो जारी कर सिद्धांत बड़ौनी पर लगाए गंभीर आरोप, बताया लूट का सूत्रधार!..

अब कथित वारदात में शामिल युवक के वीडियो से मचा हड़कंप!. पुलिस जांच के बीच सामने आया नया पक्ष..

देहरादून: पटेल नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े 14 लाख रुपये की कथित लूट का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है।वायरल वीडियो में खुद को घटनाक्रम से जुड़ा बताने वाले एक युवक पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखता दिखाई दे रहा है.युवक ने अपने द्वारा जारी एक वीडियो के माध्यम से दावा किया है कि इस पूरे घटनाक्रम में सिद्धांत बड़ौनी की महत्वपूर्ण भूमिका थी और उसी को उसने कथित लूट का सूत्रधार बताया है। युवक के इन दावों के सामने आने के बाद अब तक मामले को लेकर चल रही चर्चाओं में एक नया पहलू जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सुद्धोवाला जेल में कैदीयों को स्वरोजगार से जोड़ने की एक और अभिनय पहल.अब ब्रांडेड कंपनियों की Shirt बनाने की ट्रेंनिग..हमारा मक़सद कैदियों को अपराध की दुनियां से बाहर लाकर,श्रम करके बेहतर आजीविका चलाने के लिए प्रेरित करना : पवन कोठारी,जेलर

बजरंग दल कार्यकर्ताओं के सवालों के बीच आया नया वीडियो

गौरतलब है कि इस मामले में बजरंग दल से जुड़े सिद्धांत बड़ौनी के बचाव में आए कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया पर भी इस प्रकरण को लेकर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं।लेकिन अब कथित वारदात से जुड़े युवक का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में युवक द्वारा किए गए दावों ने सिद्धांत बड़ौनी की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  STF उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही..साइबर ठगी के लिए जनता को गुमराह कर बैंक खाता खुलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश..03 अभियुक्त गिरफ्तार.. भारी संख्या में बैंक से संबंधित दस्तावेज बरामद...

अब पुलिस जांच में इस वीडियो की भूमिका भी अहम!

हालांकि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस इस वीडियो और युवक के दावों को जांच में किस तरह शामिल करती है तथा संबंधित आरोपों की पुष्टि के लिए क्या साक्ष्य सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोजगार से विकास तक धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, स्टार्टअप 700 से बढ़कर 2,200 पार...

फिलहाल 14 लाख की लूट का यह मामला अब केवल पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया पर उठे सवालों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कथित घटनाक्रम में शामिल बताए जा रहे युवक के नए दावों ने जांच को एक नया पहलू दे दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वीडियो में किए गए दावों की जांच में कितनी सच्चाई सामने आती है और 14 लाख की लूट के पूरे घटनाक्रम का वास्तविक सच क्या है?

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें