खटीमा में छठ घाट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की..

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- आस्था, लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है छठ पर्व..

खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता: गरीब-बेसहारा और जरूरतमंदों के 'सांता क्लॉज' बने SSP देहरादून..देर रात बेटी संग ठंड में फुटपाथों में रहने वाले असहाय लोगों को गर्म कंबल और खाद्य सामग्री बांट लिया आशीर्वाद...गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता कर शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित..

मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं में शामिल है, जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने के साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहारः भारतवर्ष में साइबर ठगी करने वाले 337 साईबर क्रिमिनलों की धरपकड़ करेंगी उत्तराखंड STF…देश में पहली बार 17 राज्यों में छिपे बैठे साइबर अपराधियों के विरुद्ध होगी युद्धस्तर पर कार्रवाई:STF,एसएसपी..

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व हमारी विरासत को संरक्षित रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन सुरक्षा जागरूकता..आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत दून पुलिस की सुरक्षा तैयारियां..थाना बसंत विहार द्वारा ज्वैलरी शॉप/ मालिकों के साथ सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें