सड़क सुरक्षा मुहिम: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 195 और युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस की चालानी कार्यवाही..

सभी युवाओं के परिजनों से वार्ता कर ट्रेफ़िक रुल्स के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी…

देहरादून: सड़क सुरक्षा के मध्य नजर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है..इसी क्रम में शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 58, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, ड्रंक एंड ड्राइव में 03, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 06 और यातायात नियमों का उल्लंघन में 120 कुल 195 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई.

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: गौकशी तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान जारी..तड़के सुबह विकासनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सहसपुर गौकशी घटना में शामिल 02 वांटेड गौ-तस्कर गिरफ्तार..एक के पैर पर लगी गोली…

वही इस दौरान सभी 195 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  नालायकों के हाथों में सौंप दिया उत्तराखंड।फिर अपने बयान से चर्चाओं में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत। देखिए वीडियो...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें