उत्तराखंड में तीन अलग-अलग सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक..गूलर बस हादसे समेत ऊखीमठ और बांसकाटल दुर्घटनाओं में जनहानि पर जताया दुःख, घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश।

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी स्थित बांसकाटल में हुए हादसों में लोगों के हताहत होने पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट..सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश:DM दून..

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उन्होंने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही दुर्घटना प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रयागराज में अतीक अहमद हत्याकांड के बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट जारी किया,CM से लेकर VIP की सुरक्षा में बढ़ोतरी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें