अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री धामी ने दो ‘आरोग्य रथ’ किए रवाना..

अब गांव के नजदीक मिलेगी प्राथमिक चिकित्सा, जांच और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा; चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं से लैस होंगी मोबाइल मेडिकल यूनिट।

देहरादून: उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये आरोग्य रथ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:  जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश देहरादून शहर में होटल, रेस्टोरेंट व मांस की दुकानों सहित खाद्य सामग्री प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ औचक निरक्षण कर जांच की कार्यवाही..11 चालान के अलावा अनियमितताओं वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी…

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आरोग्य रथ के माध्यम से अब दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को अपने आसपास ही प्राथमिक चिकित्सा और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। वह इसके अतिरिक्त इन मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। इनके माध्यम से प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ बीमारियों की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण..WelFare सहित जवानों का भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश..अपने बीच SSP अंकल को देख पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे.. 

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ कॉर्पोरेट संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

सीएसआर के तहत शुरू हुई पहल

यह भी पढ़ें 👉  एनकाउंटर:SSP देहरादून का एक्शन मोड अपराधियों पर पड रहा भारी,देर रात सघन चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़,बदमाश को लगी गोली.. मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी के 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार..असला हथियार बरामद...

यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत टीएसएल फाउंडेशन द्वारा संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन की सीनियर डायरेक्टर (सीएसआर) अनंतिका सिंह, टीएसएल ग्रुप के सीईओ साहिल अरोड़ा, डायरेक्टर आदेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें