एनकाउंटर:SSP देहरादून का एक्शन मोड अपराधियों पर पड रहा भारी,देर रात सघन चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़,बदमाश को लगी गोली.. मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी के 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार..असला हथियार बरामद…

गिरफ्तार बदमाश अब्दूल्ला शातिर किस्म का अपराधी है,जिस पर सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद में कई आपराधिक घटनाओं के मुकदमें दर्ज :एसएसपी दून

देहरादून : ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर देर रात्रि सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच थाना बसंत विहार क्षेत्र के हरबंशवाला चाय बागान में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ दौरान सहारनपुर निवासी बदमाश अब्दुल्ला को गोली लगी. पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने चाय बागान घटना क्षेत्र से पश्चिमी यूपी के अब्दुल्ला और शाहनवाज सलमानी नाम के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया.वही मुठभेड़ घायल बदमाश अब्दुल्ला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस और बदमाशों के बीच हुए इस मुठभेड़ की घटना के बाद एसएसपी देहरादून ने मौके का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों के कब्जे से 02 देसी पिस्तौल और कारतूस सहित गाडी भी बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई से कालसी टोंस नदी में नहाने आए 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत..कई घण्टों की तलाश उपरांत शव बरामद..

पुलिस जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 25/26 अप्रैल 2026 की देर रात्रि को थाना बसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत हरबंशवाला बैरियर पर थानाध्यक्ष शैंकी सिंह पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो की चैकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक नीली रंग की बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 02 लोग सवार थे,उनको रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर न रूककर तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गये.इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त सन्दिग्ध स्कूटी का पीछा किया गया,तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर अचानक जानलेवा हमला कर ताबड़तोड़ फायर किया गया.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षाा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें 01 बदमाश को गोली लगी.इस पुरे घटनाक्रम के दौरान चाय बागान में भाग रहे उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस टीम ने घेरकर पकड लिया गया. घायल बदमाश को ईलाज हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया. वही इस घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून,एसपी सिटी द्वारा तत्काल घटना घटनास्थल पहुंचकर मौक़े का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम ने इस संबंध में ली जानकारी ली गईं. इसके बाद फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए.उधर उच्चाधिकारियों द्वारा चिकित्सालय जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस ने दबोचा फ़र्जी CBI का DCP, Fake I’d दिखाकर लोगों से ठगी और युवती से सगाई भी..

थाना बसंत विहार पुलिस के अनुसार मुठभेड़ की इस घटना में मौके पर बदमाशों से 01 -01 अवैध देशी तमंचे 315 , जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया.अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना नाम (1) अब्दुला पुत्र गुलाम मौहम्मद (2) शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद बताया गया। अभियुक्तों के विरूद्व थाना बसन्त बिहार पर धारा 109/3(5) बी0एन0एस0 एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  आफत : पार्किंग में तैरने लगी ,दर्जनों गाड़ियां. होटल में फसे कई लोग ।देखिए वीडियो..

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
(1) अब्दुला पुत्र गुलाम मौहम्मद , निवासी रसूलपुररमजानपुर देहात कोतवाली जनपद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र- 37 वर्ष(घायल)
(2) शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी ज्वालापुर मौहल्ला हज्जबान चैहानान सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी शेरपुर टांडा सहसपुर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें