गूलर घाटी बस हादसा: एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, घायलों का जाना हाल; बेहतर इलाज के दिए निर्देश..

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से ली घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी, कहा—उपचार में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी।

टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कलयुगी पिता बना हैवान,दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतारा..

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गौचर मेले से विकास और संस्कृति का संदेश, CM धामी ने किया 74वें मेले का भव्य शुभारंभ..

सीएम धामी ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ राज्य सरकार खड़ी है। घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, ₹9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात, 9 साल बाद फिर दौड़ी सिटी बस..

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें