मातृशक्ति को धामी सरकार की बड़ी सौगात! 5 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में खाते में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त..

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन से मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, ₹149.77 करोड़ की 30 विकास योजनाओं की सौगात; तीन मोटर मार्गों के निर्माण और सुधारीकरण की भी घोषणा

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन के जरिए प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल दिया जाएगा। इस योजना की पहली किस्त दिसंबर माह में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  साल 2023 के अंतिम दिन उत्तराखंड STF ने किया अपना 55वां शिकार..हरिद्वार डॉक्टर की हत्या कर लूटपाट करने वाले कुख्यात इनामी को दिल्ली से किया गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। पहाड़ की महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी परंपराओं से जुड़ाव दिखाते हुए महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा से अनाज पीसा और मथानी से दही भी मथा। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। नंदा गौरा योजना के माध्यम से भी बेटियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड पहुंचे पंजाब के कई दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज..

चमोली को ₹149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मातृशक्ति सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद में कुल 149.77 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 133.59 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं का शिलान्यास और 16.18 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है..इसके साथ ही हेलंग-डूंगरी बरोसी, गोपेश्वर-पोखरी और त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्गों के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: जल पर जंग ,यहाँ पानी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष ।जमकर चले लाठी डंडे ,8लोग घायल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने के साथ उन्हें स्वरोजगार, स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें