खूनी वारदात का खुलासा: क्लेमेंट टाउन में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति क़ो दून पुलिस ने दबोचा… सहारनपुर से तमंचा लाया, फिर दिया वारदात को अंजाम..

पति पत्नी के बीच परिवारिक विवाद ,पत्नी द्वारा तलाक लेने की तैयारी और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से नाजायज संबंध के शक रहा हत्या का कारण..

देहरादून : थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में बीते 21 सितंबर 2026 क़ो एक महिला कीं हत्या मामले में दून पुलिस ने मृतक महिला के हत्यारोपी पति क़ो गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है.पुलिस खुलासे के अनुसार पति पत्नी के बीच बिगड़ते रिश्ते और परिवारिक क्लेश के बाद तलाक देने क़ी नौबत और फिर बच्चों से न मिलने देने के कारण डिप्रेशन का शिकार के पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस जांच पड़ताल में एक अहम बात यह भी निकल कर सामने आयी क़ि आरोपी पति धीरज पवार उर्फ लल्लू कोई इस बात का भी शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर व्यक्ति से नाजायज संबंध है. ऐसे में तमाम घरेलू विवादों कीं वजह पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी पति धीरज ने सहारनपुर से देसी अवैध पिस्टल खरीदा और 21 सितंबर 2026 की सुबह सवेरे देहरादून के सुभाष नगर स्थित पत्नी के कमरें दाखिल हुआ,और बिस्तर पर सोती हुई पत्नी काजल के शरीर में दो गोलियां दाग उसकी हत्या कर दी.. इस वारदात के बाद हत्यारोपी पति धीरज ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी,और मौके से फरार हो गया.. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल होने वाली अवैध पिस्तौल और खून से सने कपड़े बरामद किये हैं. इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून ने बताया कि आरोपी ने सहारनपुर में जिस व्यक्ति से अवैध पिस्तौल खरीदी थी,उस व्यक्ति भी पहचान कर धरपकड़ ज़ारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में "आई लव मोहम्मद” जुलूस को लेकर बवाल..पथराव..कई लोग हिरासत में..स्थिति नियंत्रण कर शांति व्यवस्था बहाल..शासन ने रिपोर्ट तलब की..

पिछले 1 साल से पति-पत्नी के बीच कई कारणों से तनावपूर्ण विवाद हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हत्यारोपी पति धीरज पवार उर्फ लल्लू ने पूछताछ में बताया गया कि उसका विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व काजल के साथ हुआ था. उनके 02 बच्चे हैं। शादी के बाद से ही वह अपना घर छोड़कर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर देहरादून स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पिछले 01 वर्ष से उसका अपनी पत्नी से विभिन्न कारणों को लेकर मतभेद चल रहा था.और कई बार इस बात को लेकर उसकी पत्नी द्वारा उसे अपमानित किया गया था। पिछले 03 माह से उसकी पत्नी न ही उसे घर में प्रवेश करने दे रही थी और न ही बच्चों से मिलने दे रही थी। लगभग 01 माह पूर्व उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उसको तलाक देने की तैयारी कर रही है, जिससे वह काफी डिप्रेशन में आ गया था, और उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की योजना बनाई.योजना को अंजाम देने के लिये उसने सहारनपुर से एक देसी तंमचा खरीदा और घटना से पूर्व रात्रि में वह सहारनपुर से देहरादून पहुँचा.इसके बाद उसने घटना स्थल के पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में छुपकर रैकी करने लगा. 21 सितंबर 2026 कीं सुबह के समय मौका देखकर वह घर में लगे टीन के दरवाजे को तोडकर अन्दर घुसा और बिस्तर में गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी पर 02 फायर करते हुए मौके से फरार हो गया..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: हरियाणा के बदमाशों के विरुद्ध SSP दून की सख्ती का दिखा असर..कार लूट घटना का 24 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा..मुख्य आरोपी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार.. पिस्टल,कारतूस और लूटी गई कार बरामद..

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस के अनुसार 21सितंबर 2026 की प्रात: 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंट टाउन को सूचना प्राप्त हुई कि कॉलर धीरज द्वारा बताया गया है कि उसका अपनी पत्नी काजल से किसी बात को लेकर हाथापायी हो गयी थी, और हाथापायी के दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है. अब वह उसे दून अस्पताल ले कर जा रहा है। उक्त सूचना पर थानाअध्यक्ष क्लेमेेंटाउन मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर एक महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जिसके सर व पेट पर गोली लगी थी. वही घटना स्थल पर मृतक महिला के परिजन मौके पर मौजूद थेे. परिजनों से पूछताछ करने पर मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पवार निवासी ईदगाह के सामने सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई..मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के बाद से मृतका का पति अपना फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गया था। घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम धीरज पवार पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना क्लेमेंट टाउन व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। चूंकि अभियुक्त द्वारा घटना के बाद से ही अपना मोबाइल बंद कर दिया था तथा शादी के बाद से ही अभियुक्त अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित अपनी बीवी के मायके में रह रहा था, जिस कारण उसका अपना कोई स्थायी ठिकाना न होने के कारण उसे पकडना काफी चुनौतीपूर्ण था। परन्तु गठित टीम द्वारा ठोस पतारसी/ सुरागरसी करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक- 23/09/2026 को घटना में वांछित अभियुक्त धीरज पंवार उर्फ लल्लू पुत्र सुशील कुमार निवासी मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वही आरोपी कीं निशानदेही पर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचे व एक जिन्दा कारतूस व घटना के समय उसके द्वारा पहनी गई शर्ट को पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास : मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले में 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया..

गिरफ्तार अभियुक्त :-

धीरज पंवार उर्फ लल्लू पुत्र सुशील कुमार निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 30 वर्ष

बरामदगी:-

1- एक तमंचा 315 बोर ( हत्या में प्रयुक्त)
2- एक जिंदा कारतूस 315 बोर
3- घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी गयी शर्ट, खून लगी हुई

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें