गिरफ्तारी: उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में…अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए लाखों की धनराशि का गबन..

₹12 लाख 50 से अधिक ग़बन. खाताधारकों के अकाउंट से गायब की धनराशि..

देहरादून: उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये का गबन करने वाले अभियुक्त को आखिरकार दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.पुलिस जांच-पड़ताल के अनुसार अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए खाता धारकों के लाखों रुपये की धनराशि का गबन किया जाना इन्वेस्टइगेशन में पाया गया हैं..इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को 09 सितंबर 2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्यवाही जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: देहरादून जनपद के इंस्पेक्टर/दरोगाओं के ताबड़तोड़ तबादले.. थाना कालसी प्रभारी सहित कुल 33 ट्रांसफर..

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार 24मई 2026 को वादी एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई. वादी के तहरीर अनुसार उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये।इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को दिनाँक 09/09/2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्रवाई जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग- प्रेमनगर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा ।आरोपी गिरफ्तार, ये थी वजह...

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- दीपक बढई पुत्र उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न०- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें